राज्य कृषि समाचार (State News)

सीहोर: ई-उर्वरक वितरण प्रणाली के उल्लंघन पर 11 विक्रेताओं पर की कार्यवाही

06 अप्रैल 2026, सीहोरसीहोर: ई-उर्वरक वितरण प्रणाली के उल्लंघन पर 11 विक्रेताओं पर की कार्यवाही – कृषि विभाग द्वारा 01 एवं 02 अप्रैल के बीच ई-विकास पोर्टल के माध्यम से उर्वरक विक्रय नही करने वाले जिले के 11 विक्रेताओं पर कार्यवाही की गई है। इसमें 09 उर्वरक विक्रेताओं को कारण बताओ  नोटिस जारी कर 02 उर्वरक विक्रेताओं के लाइसेंस निलंबित किये गये है।

उल्लेखनीय है कि शासन के निर्देशानुसार किसानों को सुगम उर्वरक वितरण के लिए प्रदेश के साथ ही जिले में ई-उर्वरक वितरण प्रणाली लागू हो चुकी है। शासन द्वारा यह निर्देश दिए गए हैं कि उर्वरक का वितरण ई-विकास पोर्टल के माध्यम से ही किया जाए।

कृषि विभाग द्वारा जिले के सभी उर्वरक विक्रेताओं को पुनः: सूचित किया गया हैं कि किसी भी परिस्थिति में ई-विकास प्रणाली से बाहर उर्वरक विक्रय न करें। यदि कोई उर्वरक विक्रेता सूचना के उपरांत भी ई-विकास प्रणाली से बाहर उर्वरक विक्रय करता पाया गया तो उसके विरुद्ध कठोर कार्यवाही की जायेगी।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

Advertisements