Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

वैज्ञानिकों ने किया खेतों का निरीक्षण

8 मार्च, 2021, पन्ना।  वैज्ञानिकों ने किया खेतों का निरीक्षण – कृषि विज्ञान केन्द्र पन्ना के प्रमुख डॉ. पी.एन. त्रिपाठी, उप संचालक कृषि श्री ए. पी. सुमन, वैज्ञानिक डॉ. आर. पी. सिंह एवं गुनौर विकासखण्ड के कृषि अधिकारियों के साथ सलेहा क्षेत्र में भ्रमण के दौरान कृषकों के खेतों का निरीक्षण किया।

इस दौरान किसानों के खेतों में लगी फसल चना, मसूर एवं गेहूं आदि में बदलते मौसम के कारण आने वाली समस्याओं पर समसामयिकी विषय पर विस्तृत चर्चा की गई एवं कृषकों को चने की खेत से तेवड़ा निकालकर अलग करने हेतु सुझाव दिये गये। जिससे तेवड़ा रहित शुद्ध चने की फसल प्राप्त हो सके।