राज्य कृषि समाचार (State News)

कार्यशाला में वैज्ञानिकों एवं नवाचारी किसानों ने किया चिंतन

अजड़ावदा के किसान डॉ योगेंद्र कौशिक हुए सम्मानित

29 दिसंबर 2025, इंदौर: कार्यशाला में वैज्ञानिकों एवं नवाचारी किसानों ने किया चिंतन – भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान परिषद,  पूसा, नई दिल्ली में  ‘किसान दिवस ‘ पर  आयोजित दो दिवसीय कार्यशाला/संवाद कार्यक्रम  का शुभारंभ श्री भागीरथ  चौधरी, कृषि राज्य मंत्री भारत सरकार, डायरेक्टर जनरल आईसीएआर डॉ श्री एम एल जाट, डॉ  श्री यादव, डॉ  श्री श्रीनिवास राव, डॉ श्री रविंद्र पढारिया, डॉ  श्री नफीस, डॉ  श्री एके सिंह आदि की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ । इस कार्यशाला में वैज्ञानिकों एवं नवाचारी किसानों ने आगामी 5 वर्ष  की कृषि पद्धतियों के नवाचारों पर चिंतन किया।

उल्लेखनीय है कि भारत सरकार द्वारा आगामी 5 साल की कृषि पद्धतियों,नीतियों और नवाचारों के विषयक देश भर के प्रगतिशील किसानों और IARI के वैज्ञानिकों के बीच आयोजित दो दिवसीय कार्यशाला/संवाद कार्यक्रम  में देश के 25-26 राज्यों से लगभग 180 नवाचारी और राष्ट्रीय स्तर पर अध्येता सम्मान प्राप्त किसानों को नई दिल्ली आमंत्रित किया गया था । वैज्ञानिकों और किसानों ने आगामी 5 वर्ष के लिए हमारी कृषि पद्धतियों में क्या नवाचार अपेक्षित है, इस पर चिंतन किया ।उक्त कार्यशाला में वैज्ञानिकों के समक्ष किसानों द्वारा प्रस्तुत अपने नवाचारों का विज्ञान की दृष्टि से  परीक्षण कर आगामी जनवरी/फरवरी 2026 तक प्रधानमंत्री और कृषि मंत्रालय  की संयुक्त बैठक में आगामी 5 वर्षों की कार्य योजना तैयार कर किसानों के नवाचारों को स्वीकृति प्रदान की जाएगी ।

इस कार्यक्रम में  बड़नगर तहसील के ग्राम  अजड़ावदा के प्रगतिशील किसान डॉ योगेंद्र कौशिक ने पूर्व में एक नवाचार कर अपने खेत में गेहूं का बीजदर 25 kg/ प्रति हेक्टर बिजाई करके 99  क्विंटल  20 किलो प्रति हेक्टेयर का  उत्पादन जैविक विधि से प्राप्त किया था, उसी का प्रस्तुतीकरण दिया, जिसकी सभी ने बहुत सराहना की। इसी प्रकार से देश भर से आए किसानों ने अपने-अपने क्षेत्र के अनुरूप अपनी-अपनी फसलों के नवाचारों पर बहुत सारगर्भित प्रस्तुति दी गई । इस कार्यक्रम में कई विधाओं पर उन्नत तकनीकी, जहर/रसायन मुक्त कृषि, प्राकृतिक खेती, नवाचार, वैल्यू एडिशन, कृषि यंत्रीकरण, कृषक उत्पादक संगठन, नारी सशक्तिकरण, लखपति दीदी आदि  विषयों पर चर्चा हुई । लखपति दीदी से करोड़पति दीदी बनने तक का सफर हरियाणा के चंदू गांव की श्रीमती पूजा शर्मा, छत्तीसगढ़ रायपुर  की  श्रीमती पूजा साहू  ‘हरियाली दीदी ‘ ने अपने 100 मीटर की छत पर 15-16 प्रकार के फलों और सब्जियों की खेती  करने का अच्छा नवाचार प्रस्तुत किया । अंत में , अन्य किसानों सहितडॉ कौशिक को उनकी कृषि क्षेत्र की उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

Advertisements