राज्य कृषि समाचार (State News)

कृषि विज्ञान केंद्र सिवनी में वैज्ञानिक परामर्शदात्री बैठक हुई

24 जुलाई 2024, सिवनी: कृषि विज्ञान केंद्र सिवनी में वैज्ञानिक परामर्शदात्री बैठक हुई – कृषि विज्ञान केंद्र सिवनी में वैज्ञानिक परामर्शदात्री बैठक हुई सिवनी, / कृषि विज्ञान केंद्र सिवनी की वैज्ञानिक परामर्शदात्री बैठक का आयोजन दर्पण सभागार में आयोजित किया गया इस दौरान जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय की संचालनालय विस्तार सेवाएं के प्रमुख वैज्ञानिक डॉ टी आर शर्मा के मुख्य अतिथ्यि में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में विश्वविद्यालय की प्रमंडल सदस्य श्री ओम ठाकुर जी विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, कृषि विज्ञान केंद्र सिवनी के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख डॉ. शेखर सिंह बघेल द्वारा केंद्र में संचालित विभिन्न कार्यों की विस्तार से जानकारी पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से दी। डॉ. टी. आर. शर्मा ने कहा कि किसानो के खेतो में प्रक्षेत्र परीक्षण में नैनो यूरिया, नैनो डीए.पी. एवं जिंक के परीक्षण हेतु बात कही आपने मूंग, रामतिल, तिल, मूली एवं धनिया पर कृषको के प्रक्षेत्र पर अग्रिम पंक्ति प्रदर्शन कर आकलन व अनुशंसा करने हेतु कार्य योजना पर कार्य करने की सलाह दी। साथ ही नये-नये नवाचार वैज्ञानिको के माध्यम से सहज एवं सही तकनीक का प्रचार प्रसार आवश्यक है इसके साथ ही प्राकृतिक खेती, फसल विविधीकरण एवं नैनो उर्वरक के सही उपयोग व कृषको तक तकनीकी जागरूकता पहुंचाना नितांत आवश्यक हैं। प्रमडंल सदस्य श्री ओम ठाकुर ने कहा कि प्राकृतिक खेती के सही मॉडल व डेटा का निर्धारण कर कृषको की जानकारी मार्गदर्शन व कृषि से संबधित अन्य विभागो से समन्वय व योजना पर मिलकर कार्य योजना बनाने की बात कही। साथ ही वैज्ञानिक कृषको के बीच तकनीकी समय पर पहुंचे इस हेतु सलाह व मागदर्शन दिया। डॉ. शर्मा द्वारा कृषि विज्ञान केंद्र में सोयाबीन, धान प्रक्षेत्र एवं अमरूद के बगीचे का भ्रमण कर आवश्यक सुझाव दिये। साथ ही अन्य इकाई का भ्रमण किया गया। भ्रमण के दौरान सदस्यों द्वारा आम के पौधो का वृक्षारोपण कार्य किया गया, । कार्यकम का संचालन वैज्ञानिक डॉ. आर. एस. ठाकुर एवं आसार प्रदर्शत्त/वैज्ञानिक डॉ. के देशमुख ने किया I

वैज्ञानिक परामर्शदात्री बैठक के दौरान विशेष रूप से श्री मोरिस नाथ, उपसंचालक, कृषि, श्रीमति आशा उपवंशी, सहायक संचालक उधान, श्री प्रफुल्ल घोडेश्वर, सहायक संचालक, कृषि, श्रीमति संध्या कुमार, उपसंचालक, मत्स्य विभाग, श्री मेश्राम, सहा. भूमि संरक्षण अधिकारी, श्री जे. एस. धुर्वे, सहायक कृषि यंत्री कृषि अभियंत्रिकी विभाग, डॉ. मनीष शेन्डे, पशुपालन विभाग, श्री अनिल बिरला, इफको, श्री अक्षय सालगडे, ग्रामीण आजीविका मिशन की उपस्थिति रही, प्रगतिशील कृषको में श्री शिवराम सनोडिया ग्राम- सिमरिया, श्री रघुवीर सनोडिया ग्राम मरझोर, श्री सी. बी. बघेल, श्री थानसिंह टेमरे ग्राम छिडिया पलारी, भुजबल सिंह गहलोद ग्राम- फरेदा, प्रदीप कुमार राहंगडाल लोहारा की उपस्थिति रही।

कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डॉ. के. के. देशमुख, डॉ. आर. एस. ठाकुर, डॉ. जी. के. राणा, इंजी. कुमार सोनी, श्रीमती आभा श्रीवास्तव, श्री शुभम झारिया, श्री शिवशंकर मिश्रा, श्री देवी प्रसाद तिवारी, हिमांशु कुमारे, श्री हिमेश गढेवाल, श्री जयंशकर गौतम, श्री नीत लाहोरी एवं कृषि विज्ञान केन्द्र, सिवनी के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों का उल्लेखनीय योगदान रहा।

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्रामव्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.en.krishakjagat.org

Advertisements