Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

 कस्तूरबाग्राम में वैज्ञानिक सलाहकार समिति की बैठक संपन्न

05 नवम्बर 2022, इंदौर: कस्तूरबाग्राम में वैज्ञानिक सलाहकार समिति की बैठक संपन्न – इंदौर जिले के कृषकों तक उन्नत एवं लाभकारी कृषि तकनीकी पहुंचाने के उद्देश्य से रबी मौसम की कार्य योजना तय करने के लिए कृषि विज्ञान केंद्र ,कस्तूरबाग्राम ,इंदौर में गुरुवार को वैज्ञानिक सलाहकार समिति की बैठक आयोजित की गई , जिसमें विभिन्न विभागों के अधिकारियों सहित 26 प्रतिभागी उपस्थित थे।

बैठक की अध्यक्षता डॉ करुणाकर त्रिवेदी ,अध्यक्ष ,कस्तूरबा गाँधी राष्ट्रीय स्मारक ट्रस्ट एवं अध्यक्ष कृविके ने की। विशेष अतिथि के रूप में कृषि महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉ शरद चौधरी उपस्थित हुए। वैज्ञानिकों द्वारा विगत खरीफ मौसम की गतिविधियों की समीक्षा की गई एवं रबी मौसम में होने वाली प्रस्तावित गतिविधियों के लिए उपस्थित सदस्यों ने बहुमूल्य सुझाव दिए। कृविके के सूचनात्मक प्रक्षेत्र की गतिविधियों पर भी चर्चा की गई।

इस बैठक में राष्ट्रीय सोयाबीन अनुसन्धान संस्थान,क्षेत्रीय गेहूं अनुसन्धान केंद्र , कृषक प्रशिक्षण केंद्र ,पशु पालन विभाग ,कृषि अभियांत्रिकी विभाग,उप संचालक ,किसान कल्याण एवं कृषि विभाग,नाबार्ड, मृदा संरक्षण विभाग,आत्मा परियोजना,उद्यानिकी विभाग,बीज प्रमाणीकरण विभाग,आकाशवाणी ,इंदौर, उज्जैन और देवास कृविके के वैज्ञानिकों /अधिकारियों सहित पांच कृषकों ने भाग लिया। केंद्र के प्रभारी डॉ राधेश्याम टेलर ने प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। संचालन श्री नितिन पचलानिया ने किया एवं आभार प्रदर्शन डॉ श्रीराम दाधीच ने किया।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

महत्वपूर्ण खबर: आज का सरसों मंडी रेट (02 नवम्बर 2022 के अनुसार)

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )