Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

आत्मा गर्वनिंग बोर्ड की बैठक संपन्न

24 अगस्त 2024, मंदसौर: आत्मा गर्वनिंग बोर्ड की बैठक संपन्न – किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग अधीन सबमिशन आन एग्रीकल्चर एक्सटेंशन एजेंसी (आत्मा ) गवर्निंग बोर्ड अध्यक्ष कलेक्टर सुश्री अदिति गर्ग की मौजूदगी में बैठक आयोजित की गई। कलेक्टर ने आत्मा अंतर्गत की जाने वाली सभी गतिविधियों में कृषकों की भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में कृषक गोष्ठी, कृषक वैज्ञानिक संवाद,कृषक प्रशिक्षण, भ्रमण आदि कार्यों के लिए रुपरेखा तैयार कर संचालित करने पर विचार विमर्श हुआ।कलेक्टर ने कहा कि किसानों को प्रशिक्षण के दौरान उत्पादन बढ़ाने के अलावा फसलो के अधिक मूल्य मिले इसके लिए मार्केटिंग, बल्क आर्डर, मार्केट रेट , एक्सपोर्ट जैसे बिषयो का प्रचार-प्रसार किया जाये। बेहतर तकनीकी का प्रयोग कर किसान अपनी फसलों को उचित दाम पर विक्रय करे। आधुनिक मशीनरी यंत्रों का प्रयोग , संतुलित उर्वरक उपयोग विषय पर भी किसानों को प्रशिक्षण देने , अन्य प्रगतिशील किसानों की सफलता की कहानियों के वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड कर अन्य कृषकों को देखने को प्रेरित करने के लिए भी प्रयास करें।पशुपालकों का एक समूह तैयार कर अमूल डेयरी गुजरात में प्रशिक्षण पर भेजने पर भी चर्चा हुई। बैठक में परियोजना संचालक आत्मा एवं उप संचालक कृषि श्रीमती अनिता धाकड़ ,उप परियोजना संचालक आत्मा श्री आर एल मेंडा , सहयोगी श्री नारायण राणा सहित आत्मा परियोजना , उद्यानिकी , पशुपालन, मछली पालन सहकारिता विभाग के अधिकारी जिले के प्रगतिशील कृषक उपस्थित थे ।

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

www.global-agriculture.com