Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

वैज्ञानिक सलाहकार समिति की बैठक संपन्न

17 मई 2025, इंदौर: वैज्ञानिक सलाहकार समिति की बैठक संपन्न – इंदौर जिले के कृषकों तक उन्नत एवं लाभकारी कृषि तकनीक पहुंचाने एवं  खरीफ की कार्य योजना तय करने के उद्देश्य से कृषि विज्ञान केंद्र , कस्तूरबा ग्राम , इंदौर में मंगलवार को वैज्ञानिक सलाहकार समिति की बैठक का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि राष्ट्रीय सोयाबीन अनुसंधान संस्थान , इंदौर के निदेशक डॉ के एच सिंह थे। हाइब्रिड मोड में आयोजित इस बैठक में वर्चुअल रूप से आईसीएआर अटारी , जबलपुर से डॉ ए के राउत एवं राजमाता विजयाराजे सिंधिया कृषि विश्वविद्यालय ,ग्वालियर से डॉ वाय डी मिश्रा एवं देवास केवीके के वैज्ञानिक भी शामिल हुए।

बैठक में वैज्ञानिकों  द्वारा विगत रबी मौसम की गतिविधियों की समीक्षा ,खरीफ सत्र की गतिविधियों के लिए आवश्यक सुझाव के साथ केवीके के सूचनात्मक  प्रक्षेत्र की गतिविधियों पर भी चर्चा की गई। स्वागत भाषण कस्तूरबा गांधी राष्ट्रीय स्मारक ट्रस्ट के अध्यक्ष डॉ करुणाकर त्रिवेदी ने दिया। केंद्र के प्रभारी डॉ राधेश्याम टेलर ने प्रतिवेदन का प्रस्तुतिकरण किया। कृषि विज्ञान केंद्र की कार्ययोजना पर उपस्थित सभी सदस्यों ने अपने बहुमूल्य सुझाव दिए।

इसके अलावा इस बैठक में राष्ट्रीय सोयाबीन अनुसंधान संस्थान इंदौर, पशुपालन विभाग , पशु चिकित्सा विद्यालय , मत्स्य विभाग ,बीज प्रमाणीकरण विभाग, उप संचालक कृषि विभाग, आत्मा परियोजना ,उद्यानिकी विभाग एवं महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारियों के साथ ही जिले के 4  कृषकों एवं 19  प्रतिभागियों ने भाग लिया।  बैठक का संचालन डॉ अर्पणा बाजपेयी ने किया एवं आभार प्रदर्शन डॉ एसआर दाधीच ने किया।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com