Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)सरकारी योजनाएं (Government Schemes)

सौर सुजला योजना: बिजली कनेक्शन की झंझट खत्म, सोलर पंप से आसान हुई खेती और बढ़ी बचत  

25 मई 2026, रायपुर: सौर सुजला योजना: बिजली कनेक्शन की झंझट खत्म, सोलर पंप से आसान हुई खेती और बढ़ी बचत – छत्तीसगढ़ सरकार किसानों को आधुनिक, सस्ती और पर्यावरण अनुकूल तकनीक उपलब्ध कराने की दिशा में लगातार काम कर रही है। इसी कड़ी में संचालित सौर सुजला योजना ग्रामीण किसानों के लिए बड़ी राहत बनकर सामने आई है। योजना के तहत किसानों को सोलर पंप उपलब्ध कराए जा रहे हैं, जिससे सिंचाई की सुविधा आसान होने के साथ खेती की लागत भी कम हो रही है। खास बात यह है कि किसानों को अब बिजली कनेक्शन और भारी बिजली बिल की परेशानी से भी छुटकारा मिल रहा है।

राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम मोखला निवासी किसान श्री डोमार साहू इसका एक उदाहरण हैं। उनके खेत में क्रेडा विभाग द्वारा सोलर पंप स्थापित किया गया है, जिससे अब खेतों तक आसानी से पानी पहुंच रहा है। पहले सिंचाई सुविधा के अभाव में उन्हें खेती में कई दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। पर्याप्त पानी नहीं मिलने के कारण वे दो फसल लेने में भी सक्षम नहीं थे।

किसान श्री साहू ने बताया कि यदि वे बिजली विभाग से पंप के लिए विद्युत कनेक्शन लेते तो खेत तक लाइन पहुंचाने के लिए 9 से 10 बिजली पोल लगाने पड़ते। इसमें काफी समय और अधिक खर्च आता। इसी दौरान उन्हें सौर सुजला योजना की जानकारी मिली और उन्होंने क्रेडा विभाग से संपर्क कर सोलर पंप लगवाया।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

2.73 लाख की सब्सिडी, सिर्फ 15 हजार का अंशदान

करीब पौने तीन एकड़ कृषि भूमि वाले किसान डोमार साहू को योजना के तहत 2 लाख 73 हजार रुपये की सब्सिडी मिली, जबकि उन्हें केवल 15 हजार रुपये का अंशदान देना पड़ा। सोलर पंप लगने के बाद अब खेतों की सिंचाई आसानी से हो रही है और खेती का काम पहले की तुलना में काफी सुगम हो गया है।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

उन्होंने बताया कि अब उन्हें बिजली बिल नहीं देना पड़ता, जिससे खेती की लागत में काफी कमी आई है। साथ ही समय पर सिंचाई होने से फसल उत्पादन में भी सुधार हो रहा है।

किसानों के लिए वरदान बन रही सौर सुजला योजना

राज्य शासन की ओर से किसानों को स्वच्छ और टिकाऊ ऊर्जा उपलब्ध कराने के लिए सौर ऊर्जा आधारित योजनाओं का तेजी से विस्तार किया जा रहा है। सौर सुजला योजना किसानों को सिंचाई के लिए निर्बाध पानी उपलब्ध कराने के साथ-साथ आर्थिक बचत का अवसर भी दे रही है।

विशेषज्ञों के अनुसार सौर ऊर्जा आधारित सिंचाई व्यवस्था न केवल किसानों की आय और उत्पादन क्षमता बढ़ाने में मददगार है, बल्कि ऊर्जा संरक्षण और पर्यावरण सुरक्षा की दिशा में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। सीमित समय तक भू-जल उपयोग की व्यवस्था जल संरक्षण के लिहाज से भी उपयोगी मानी जा रही है।

किसान डोमार साहू ने योजना से मिले लाभ पर खुशी जताते हुए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सौर सुजला योजना से खेती आसान, किफायती और आत्मनिर्भर बनी है।

प्रदेश में सौर ऊर्जा आधारित योजनाओं के विस्तार से ग्रामीण क्षेत्रों में खेती की तस्वीर तेजी से बदल रही है। किसान अब कम लागत में आधुनिक तकनीक का लाभ उठाकर बेहतर उत्पादन और अधिक आय की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं।

 

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture