Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

सतना कलेक्टर ने की खरीफ फसल तैयारियों की समीक्षा

जिले में  2 लाख 30 हजार हेक्टेयर क्षेत्र में की जायेगी खरीफ की बोनी

19 जून 2026, सतना: सतना  कलेक्टर ने की खरीफ फसल तैयारियों की समीक्षा – कलेक्टर डॉ. सतीश कुमार एस ने कहा कि जिले के किसानों को उन्नत कृषि तकनीकों एवं संबंधित विभागों के समन्वय से खरीफ फसलों के साथ कृषि की सहायक गतिविधियां भी अपनाने के लिए प्रेरित करे। कृषि उत्पादन आयुक्त की संभाग स्तरीय संभावित बैठक की तैयारियों के संबंध में कलेक्टर ने गुरुवार को कृषि, उद्यानिकी, पशुपालन, मत्स्य, सहकारिता विभाग के अधिकारियों की बैठक लेकर समीक्षा की। इस मौके पर उप संचालक कृषि आशीष पाण्डेय, सहायक संचालक राम सिंह बागरी, उप संचालक उद्यानिकी अनिल सिंह, उप संचालक पशु चिकित्सा डॉ. एपी सिंह, सहायक संचाालक मत्स्य अंजना सिंह भी उपस्थित रहे।

कलेक्टर ने कहा कि खरीफ सीजन में किसानों की आवश्यकता के अनुसार यूरिया, डीएपी, फास्फेटिक, खाद पैक्स सोसायटी में उपलब्ध कराये। उन्होंने कहा कि डीएपी खाद का वितरण केवल पैक्स सोसायटी से ही किया जाये। अन्य खाद डबल लॉक के विक्रय केन्द्रों पर दी जाये। सभी प्रकार की खाद की उपलब्धता और भण्डारण में पैक्स समितियों को प्राथमिकता दी जाये। शेष मात्रा का स्कंध डबल लाक वितरण केंद्रों पर रखा जायेगा।

उप संचालक कृषि ने बताया कि खरीफ सीजन में जिले में 2 लाख 30 हजार हेक्टेयर क्षेत्र में बोनी की जायेगी। जिसमें 2 लाख 10 हजार हेक्टेयर में धान फसल की बोनी होगी। शासन के निर्देशानुसार धान के रकबे को कम कर तिलहन, दलहन की फसलें अरहर, मूंग, उड़द और सोयाबीन का रकबा बढ़ाने किसानों को प्रेरित किया जा रहा है। गत वर्ष जिले के 393 किसानों ने कोदो-कुटकी की फसल ली थी। इस वर्ष 6 हजार हेक्टेयर क्षेत्र में कोदो-कुटकी बोनी का लक्ष्य है। जिले में कुल 1 लाख 92 हजार 248 किसान है। जिनमें 1 लाख से अधिक केसीसी सक्रिय रूप से वैध है। जिले के 16 क्लस्टरों में 2 हजार किसान प्राकृतिक खेती कर रहे है। संभागीय यंत्री कृषि अभियांत्रिकी विष्णु सनोढिया ने बताया कि नरवाई नियंत्रण के लिए जिले में 176 सुपर सीडर और हैप्पी सीडर उपलब्ध है। वित्तीय वर्ष 2026-27 में 150 सुपर सीडर, 10 हैप्पी सीडर, 10 स्मार्ट सीडर, 20 बेलर का लक्ष्य प्राप्त हुआ है। जिले के किसानों को डीएसआर पद्धति से धान की बोनी की सलाह दी जा रही है। बैठक में कलेक्टर ने उद्यानिकी, पशुपालन, मत्स्य, सहकारिता की गतिविधियां, योजनाओं की प्रगति और किये जा रहे नवाचारों की समीक्षा की।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture