सतना: मत्स्य पालकों से 6 जून तक आवेदन आमंत्रित
05 जून 2026, सतना: सतना: मत्स्य पालकों से 6 जून तक आवेदन आमंत्रित – मध्यप्रदेश शासन द्वारा मत्स्य पालन को बढ़ावा देने और रोजगार के नए अवसर सृजित करने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री मछुआ समृद्धि योजना संचालित की जा रही है।
इस योजना के तहत मत्स्य पालन से जुड़ी विभिन्न नवाचार गतिविधियों जैसे झींगा पालन, ग्रामीण तालाबों में मत्स्य बीज संवर्धन, मत्स्य बीज उत्पादन, मत्स्य पालन,स्मार्ट फिश पार्लर की स्थापना, तथा मत्स्य पालकों का प्रशिक्षण को शामिल किया गया है। यह योजना विशेष रूप से उन व्यक्तियों के लिए लाभकारी है जो मत्स्य पालन क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनना चाहते हैं।
इस योजना के तहत व्यक्तिगत मत्स्य पालक, ग्रामीण तालाबों के पट्टाधारक, मछुआ समूह, स्व-सहायता समूह एवं मछुआ सहकारी समितियाँ आवेदन करने के पात्र हैं। योजना में चयनित हितग्राहियों को शासन द्वारा नियमानुसार अनुदान उपलब्ध कराया जाएगा। आवेदन की अंतिम तिथि 6 जून 2026 रखी गई है। इच्छुक आवेदक आवश्यक दस्तावेजों सहित अपना आवेदन कार्यालय सहायक संचालक मत्स्योद्योग, सतना अथवा मैहर में जमा कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए जिला मत्स्योद्योग कार्यालय, कलेक्ट्रेट परिसर सेकंड फ्लोर सतना में संपर्क किया जा सकता है।
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

