राज्य कृषि समाचार (State News)

खाद एवं बीज विक्रय प्रतिष्ठानों से नमूने लिए

08 नवंबर 2025, सिंगरौली: खाद एवं बीज विक्रय प्रतिष्ठानों से नमूने लिए – कलेक्टर  श्री गौरव बैनल के निर्देश के परिपालन एवं उप संचालक कृषि श्री मनोज सिंह के मार्गदर्शन में कृषि विभाग के अधिकारियों द्वारा जिले के खाद एवं बीज की दुकानों का निरीक्षण कर नमूने लिए गए।  

विभाग द्वारा खाद एवं बीज की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए अभियान  चलाया जा रहा है। अभियान में खाद एवं बीज के प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर नमूने लिए जाकर प्रयोगशाला भेजे जा रहे  हैं ।

खाद एवं बीज विक्रय केन्द्रों को निर्देशित किया गया कि उच्च गुणवत्ता युक्त खाद एवं बीज कृषकों को उपलब्ध कराएं । सभी कृषकों को उनके द्वारा खरीदे जा रहे खाद एवं बीज को निर्धारित मूल्य पर विक्रय सुनिश्चित करे । निरीक्षण के दौरान अनियमितता पाये जाने पर वैधानिक मापदण्ड अनुसार कार्यवाही सुनिश्चित की  जाएगी  ।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture