सागर : अल्ट्रा लो-कॉस्ट शेडनेट हाउस से कम लागत में किसानों को मिल रहा अधिक उत्पादन
23 अक्टूबर 2026, सागर: सागर : अल्ट्रा लो-कॉस्ट शेडनेट हाउस से कम लागत में किसानों को मिल रहा अधिक उत्पादन – उद्यानिकी विभाग की अल्ट्रा लो-कॉस्ट शेडनेट हाउस योजना की, जो किसानों को कम लागत में संरक्षित खेती और बेहतर उत्पादन के अवसर उपलब्ध करा रही है।उद्यानिकी विभाग की इस पहल से सागर जिले में संरक्षित खेती को नई दिशा मिल रही है। शेडनेट हाउस के माध्यम से किसान फसलों को तेज धूप, कीटों, तेज हवा एवं हल्की ओलावृष्टि से बचाकर गुणवत्तापूर्ण उत्पादन प्राप्त कर सकते हैं।
अल्ट्रा लो-कॉस्ट शेडनेट हाउस लगभग 240 वर्गमीटर क्षेत्र में जीआई पाइप की संरचना पर 50 अथवा 75 प्रतिशत शेडनेट लगाकर तैयार किया जाता है। इसमें शिमला मिर्च, टमाटर, खीरा, मिर्च, धनिया, पालक, विभिन्न प्रकार के फूलों और पौधशाला का उत्पादन किया जा सकता है। इससे किसानों को बेहतर गुणवत्ता की फसल लेने और आय बढ़ाने के अवसर मिलते हैं।
सागर जिले में इस योजना की प्रति इकाई लागत 1.35 लाख रुपये निर्धारित की गई है। वर्ष 2026-27 में सागर विकासखंड के लिए 60 इकाइयों का लक्ष्य रखा गया था। योजना के प्रति किसानों की रुचि का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि विकासखंड में 62 आवेदन प्राप्त हुए हैं, जो निर्धारित लक्ष्य से अधिक हैं। उद्यानिकी विभाग के अनुसार, अल्ट्रा लो-कॉस्ट शेडनेट हाउस संरक्षित खेती का सुलभ और किफायती विकल्प है।
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture


