Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

नर्मदापुरम : संभागीय जल उपयोगिता समिति की बैठक आयोजित

23 अक्टूबर 2026, नई दिल्ली: नर्मदापुरम : संभागीय जल उपयोगिता समिति की बैठक आयोजित – कलेक्टर कार्यालय नर्मदापुरम में नर्मदापुरम संभाग कमिश्नर श्री श्रीकांत बनोठ की अध्यक्षता में रबी फसलों की सिंचाई के लिए संभागीय जल उपयोगिता समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में संभागायुक्त श्री बनोठ वीसी के माध्यम से जुड़े। इस दौरान डीआईजी श्री वीरेंद्र सिंह, कलेक्टर नर्मदापुरम श्री आशीष वशिष्ठ, पुलिस अधीक्षक नर्मदापुरम श्री साई कृष्ण एस थोटा, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री हिमांशु जैन, संयुक्त आयुक्त (विकास) श्री नवल मीना, जल संसाधन विभाग के मुख्य अभियंता श्री राजाराम मीना, सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। वही हरदा कलेक्टर श्री कुमार सत्यम, बैतूल कलेक्टर सौरभ संजय सोनवणे एवं अन्य संबंधित अधिकारी वीसी के माध्यम से ऑनलाइन मौजूद थे।

संभागीय जल उपयोगिता समिति की बैठक में सर्वसम्मति से तय किया गया कि हरदा जिले के लिए बायी तट मुख्य नहर से 25 अक्टूबर 2026 को, 27 अक्टूबर से सिवनी मालवा की रायगढ़ भिलाड़िया मकड़ाई के लिए व 01 नवम्बर से मिसरोद उप नहर, इटारसी संभाग की नहरे, 05 नवंबर से सोहागपुर से जल प्रवाह शुरू किया जाएगा।

कमिश्नर श्री बनोठ ने कहा कि निर्धारित की गई तिथियों का पर्याप्त रूप से प्रचार करें। ग्रामीण क्षेत्रों में मुनादी करवाई जाए। साथ ही अपने स्तर पर भी विभाग सभी किसान संगठनों से समन्वय कर तिथियों से अवगत कराएं।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

इस दौरान जल संसाधन विभाग के मुख्य अभियंता श्री राजाराम मीना ने तवा जलाशय की वर्तमान जल संग्रहण स्थिति 1705 एमसीएम जो की उपलब्ध भराव का 87% होने की जानकारी दी। साथ ही बताया कि वर्तमान में नहरों की साफ सफाई का कार्य निरंतर जारी है। कमिश्नर श्री बनोठ ने जल संसाधन विभाग के उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित किया कि नहरो से पानी छोड़े जाने के लिए बेहतर प्रबंधन एवं बेहतर सुविधा सुनिश्चित की जाए। उन्होंने निर्देश दिए की पानी छोड़ने वाले स्थान से लेकर टेल क्षेत्र तक कुछ मुख्य प्वाइंटों पर नहर की सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

इसके लिए उन्होंने नहरों की लगातार पेट्रोलिंग किए जाने के निर्देश दिए, साथ ही विद्युत विभाग को निर्देश दिए कि वह नहर से पानी लेने के लिए किसानों द्वारा जो टेंपरेरी कनेक्शन लिए जाते हैं उन टेंपरेरी कनेक्शन को जल संसाधन विभाग की सहमति के बाद ही जारी किए जाएं। कमिश्नर ने स्थानीय स्तर पर सभी सुरक्षा व्यवस्था मजबूत रखने के भी निर्देश दिए। साथ ही कहां की संबंधित अधिकारी गण नहरो के सुचारु एवं पर्याप्त जल प्रभाव हेतु उपयुक्त प्रबंधन एवं बारीकी से निगरानी करें। कमिश्नर ने बैतूल कलेक्टर को निर्देश दिए कि वह बैतूल जिले में स्थित जलाशयों के माध्यम से सिंचाई हेतु पानी का उपयोग करने के लिए प्रस्ताव तैयार करें और यथासंभव किसानों को सिंचाई सुविधा हेतु पानी उपलब्ध कराए।

कमिश्नर श्री बनोठ ने निर्देशित किया कि राजस्व, पुलिस, विद्युत और जल संसाधन विभाग संयुक्त रूप से सिंचाई हेतु जल आपूर्ति के लिए आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करें। वर्तमान वर्ष में बारिश की स्थिति को दृष्टिगत रखते हुए सभी संबंधित विभाग प्रत्येक परिस्थिति के लिए पूर्व कार्ययोजना तैयार रहें।

उन्होंने निर्देशित किया कि कृषि विभाग भी बोवनी के समय को देखते हुए संभाग में खाद की निरंतर आपूर्ति सुनिश्चित करे। खाद की आवक और उठाव की लगातार मॉनिटरिंग की जाए। विद्युत विभाग निर्धारित समय अवधि पर विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करे जिससे सिंचाई कार्य ने किसी भी प्रकार का व्यवधान उत्पन्न ना हो। जल संसाधन विभाग यह सुनिश्चित करे कि पानी छोड़े जाने के बाद भी नहरों की पेट्रोलिंग कर आवश्यकतानुसार साफ सफाई मेंटेनेंस किया जाए जिससे पानी का अपव्यय न हो और टेल क्षेत्र के किसानों तक पानी पहुंचे।

इसके पूर्व कलेक्टर कार्यालय नर्मदापुरम में बुधवार को कलेक्टर श्री आशीष वशिष्ठ की अध्यक्षता में रबी फसलों की सिंचाई हेतु जिला जल उपयोगिता समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में सिवनी मालवा विधायक श्री प्रेम शंकर वर्मा, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्री भूपेंद्र चौकसे, मध्यप्रदेश तैराकी संघ के अध्यक्ष श्री पीयूष शर्मा, विभिन्न किसान संगठनों के पदाधिकारी एवं प्रतिनिधि, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री हिमांशु जैन सहित जिला जल उपयोगिता समिति के अन्य सदस्यों की उपस्थिति में महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक में हरदा जिले हेतु बायीं तट मुख्य नहर से 25 अक्टूबर 2026 से जल प्रवाह शुरू करने के लिए तिथियां प्रस्‍तावित की गई थी। जिस पर समिति के सभी सदस्यों ने सहमति व्यक्त की गई थी।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture