सागर के किसान ने नेट हाउस में उगाया इंग्लिश खीरा, पहली फसल से कमाए 20 हजार रुपये
11 मई 2026, सागर: सागर के किसान ने नेट हाउस में उगाया इंग्लिश खीरा, पहली फसल से कमाए 20 हजार रुपये – मध्यप्रदेश के सागर जिले के देवरी विकासखंड के ग्राम गौरझामर निवासी किसान राजेन्द्र लोधी ने आधुनिक कृषि तकनीक अपनाकर सफलता की नई मिसाल दी है। शासकीय परियोजना के अंतर्गत स्थापित नेट हाउस में उन्होंने पहली बार इंग्लिश खीरा की खेती कर उत्पादन प्राप्त किया है। किसान की इस उपलब्धि को जिले के 32वें सफल किसान मॉडल के रूप में देखा जा रहा है।
किसान राजेन्द्र लोधी ने नेट हाउस में इंग्लिश खीरा की फसल लगाई, जिससे उन्हें कम स्थान में अधिक उत्पादन प्राप्त हुआ। प्रथम फसल में उन्होंने लगभग 1350 किलो खीरा का उत्पादन किया। इस उत्पादन में कुल 5 हजार रुपए की लागत आई, जबकि बाजार में खीरा का औसत मूल्य 19 रुपए प्रति किलो प्राप्त हुआ। इससे किसान को कुल 25 हजार 650 रुपए की आय हुई तथा 20 हजार 650 रुपए की शुद्ध बचत प्राप्त हुई।
किसान राजेन्द्र लोधी ने बताया कि नेट हाउस तकनीक का चमत्कारिक प्रदर्शन देखकर वे बहुत खुश हैं। उन्होंने कहा कि पहली बार इतनी कम जगह में बेहतर गुणवत्ता और अधिक मात्रा में खीरा उत्पादन देखकर उन्हें नई कृषि तकनीकों के प्रति विश्वास बढ़ा है। अब वे भविष्य में अन्य उन्नत फसलों का उत्पादन भी नेट हाउस के माध्यम से करने के लिए उत्साहित हैं।
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

