राज्य कृषि समाचार (State News)

बुरहानपुर के प्राकृतिक हाट बाजार में हुई सुरक्षित उत्पादों की बिक्री

18 अप्रैल 2026, बुरहानपुर : बुरहानपुर के प्राकृतिक हाट बाजार में हुई सुरक्षित उत्पादों की बिक्री – कृषक कल्याण वर्ष के अंतर्गत जिले में प्रति गुरुवार को प्राकृतिक हाट बाजार का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में गुरुवार को राजस्थान भवन के पास, जैन मंदिर के सामने प्राकृतिक हाट बाजार लगाया गया, जहां किसानों द्वारा अपने जैविक एवं प्राकृतिक उत्पादों का विक्रय किया गया।

उप संचालक कृषि श्री एम.एस. देवके ने जानकारी देते हुए बताया कि यह पहल किसानों एवं उपभोक्ताओं दोनों के लिए लाभकारी है। प्राकृतिक खेती से जुड़े किसानों को इस हाट बाजार के माध्यम से अपने उत्पादों के लिए सीधा मंच मिल रहा है, जिससे उन्हें उचित मूल्य प्राप्त हो रहा है तथा विपणन की प्रक्रिया भी सरल हो रही है।हाट बाजार में केला, पपीता, नींबू, खड़ी हल्दी, सफेद मक्का का आटा, अदरक पाउडर, टमाटर पाउडर, प्याज पाउडर, धनिया (कोथमीर)पाउडर, करीपत्ता पाउडर, शलजम पाउडर, मोरिंगा टैबलेट सहित अन्य विविध उत्पाद उपलब्ध रहे।

ये सभी उत्पाद रसायन मुक्त एवं प्राकृतिक पद्धति से तैयार किए गए हैं, जो उपभोक्ताओं को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य विकल्प प्रदान कर रहे हैं। इस प्रकार के आयोजनों से जहां एक ओर किसानों की आय में वृद्धि हो रही है, वहीं दूसरी ओर आमजन को स्वस्थ एवं शुद्ध खाद्य सामग्री प्राप्त हो रही है। आने वाले समय में इस हाट बाजार में और अधिक उत्पादों को शामिल कर इसे और व्यापक बनाने की योजना है।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

Advertisements