राज्य कृषि समाचार (State News)

ग्वालियर में खाद संकट की अफवाह बेबुनियाद, 20 हजार मीट्रिक टन से ज्यादा स्टॉक उपलब्ध; हर किसान को ई-टोकन से मिलेगा खाद

29 मार्च 2026, ग्वालियर: ग्वालियर में खाद संकट की अफवाह बेबुनियाद, 20 हजार मीट्रिक टन से ज्यादा स्टॉक उपलब्ध; हर किसान को ई-टोकन से मिलेगा खाद – मध्यप्रदेश के ग्वालियर जिले में किसानों को वितरण करने के लिए भरपूर मात्रा में खाद उपलब्ध है। जिले में इस समय 20 हजार 365 मैट्रिक टन रासायनिक खाद का भण्डारण है। साथ ही जरूरत के अनुसार रेलवे रैक के माध्यम से लगातार खाद की आवक बनी रहेगी। जिले के किसानों को खाद को लेकर चिंता करने की आवश्यकता नहीं है और अफवाहों से बचें। सभी किसानों को ई-टोकन के माध्यम से पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध कराया जाएगा।

कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने सरकार द्वारा खाद वितरण के लिये लागू की गई ई-विकास प्रणाली (ई-टोकन) व्यवस्था का व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए हैं, जिससे किसान भाई ई-टोकन लेकर खाद प्राप्त कर सकें। उप संचालक किसान कल्याण एवं कृषि विकास श्री आर.बी.एस जाटव ने बताया है कि वर्तमान समय में जिले में 7 हजार 818 मीट्रिक टन यूरिया, 6 हजार 471 मीट्रिक टन एन.पी.के, 2 हजार 230 मैट्रिक टन डी.ए.पी, 3 हजार 657 मीट्रिक टन एस.एस.पी व 189 मीट्रिक टन एम.ओ.पी का भण्डारण है। जिले के सभी खाद विक्रेताओं को सूचित कर दिया गया है कि वह किसानों को ई टोकन के माध्यम से भी खाद का वितरण करें। खाद विक्रेताओं को आगाह किया है कि जो विक्रेता इस नियम का पालन नहीं करेंगे, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

Advertisements