State News (राज्य कृषि समाचार)

उकठा निरोधक, अधिक उत्पादन वाली

Share

टीकमगढ़। कृषि विज्ञान केन्द्र, टीकमगढ़ के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख डॉ. बी.एस. किरार, डॉ. एस.के. सिंह एवं डॉ. यू.एस. धाकड़ वैज्ञानिक द्वारा विगत दिवस गांव-जेर, वि.ख. पृथ्वीपुर में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन अंतर्गत कृषकों के खेतों पर क्रियान्वित अग्रिम पंक्ति प्रदर्शन चना प्रजाति जे.जी. 12 का कृषक रामपाल सिंह राठोर, पुष्पेन्द्र सिंह राठोर एवं ईश्वर सिंह राठोर के साथ प्रदर्शन का भ्रमण एवं उन्नत तकनीक पर चर्चा की गई। डॉ बी.एस. किरार द्वारा चना की जे.जी. 12 जो कि उकठा निरोधक अधिक उत्पादन देने वाली नई किस्म है यह किस्म जवाहर लाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय जबलपुर द्वारा विकसित की गई है प्रदर्शन में कतार बुवाई के साथ जैव उर्वरकों के उपयोग एवं महत्वता के बारे में विस्तार से बताया गया।

Share
Advertisements

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *