Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

कृषक की आय दोगुनी करने में मत्स्य विभाग की भूमिका

भोपाल। मछुआ कल्याण एवं मत्स्य-विकास मंत्री श्री अंतर सिंह आर्य ने कहा है कि पाँच वर्ष में कृषक की आय दोगुनी करने में मत्स्य विभाग भी अहम भूमिका निभायेगा। मंत्री श्री आर्य प्रदेश-स्तरीय विभागीय समीक्षा बैठक को संबोधित कर रहे थे। श्री आर्य ने कहा कि मत्स्य-पालन कृषकों की आय का अच्छा स्रोत है। सभी अधिकारी अपने-अपने क्षेत्र के अधिकतम तालाबों को चिन्हित कर मत्स्य-पालन के लिये कृषकों को प्रोत्साहित करें। उन्होंने अधिकारियों से दिक्कतें भी सुनी और आश्वासन दिया कि इन पर गंभीरता से विचार कर ज्यादा से ज्यादा का निराकरण किया जायेगा।
प्रमुख सचिव श्री विनोद कुमार ने कहा कि मछली की उत्पादकता एवं उत्पादन बढ़ाने के लिये कारगर प्रयास जरूरी है। मछुआरों को विपणन के लिये बाजार विकसित करना होगा। संचालक श्री ओ.पी. सक्सेना ने विभागीय योजनाओं के लक्ष्य एवं प्रगति की जानकारी दी।