Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

रीवा : कृषक-वैज्ञानिक परिचर्चा का आयोजन

05 सितंबर 2026, रीवा: रीवा : कृषक-वैज्ञानिक परिचर्चा का आयोजन – कृषकों को आधुनिक कृषि तकनीकों, वैज्ञानिक खेती तथा कृषि एवं संबद्ध क्षेत्रों की नवीनतम जानकारी से जोड़ने के उद्देश्य से बलराम कृषि महोत्सव के अवसर पर कृषि विज्ञान केंद्र में आत्मा परियोजना अंतर्गत कृषक-वैज्ञानिक परिचर्चा का आयोजन किया गया।

इस संबंध में उप संचालक कृषि श्री यूपी बागरी ने बताया कि बलराम कृषि महोत्सव के माध्यम से कृषकों को वैज्ञानिक दृष्टिकोण अपनाने, नवीन कृषि तकनीकों का उपयोग करने, उत्पादन एवं उत्पादकता बढ़ाने तथा कृषि को अधिक लाभकारी एवं टिकाऊ बनाने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में कृषकों एवं कृषि वैज्ञानिकों के बीच सीधा संवाद स्थापित करते हुए खेती से जुड़े विभिन्न समसामयिक विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। परिचर्चा के दौरान रीवा जिले में हाल ही में हुई अतिवृष्टि से प्रभावित फसलों की स्थिति पर विशेष चर्चा की गई। अतिवृष्टि से खराब हुई फसलों के स्थान पर परिस्थितियों के अनुसार वैकल्पिक एवं उपयुक्त फसलों का चयन, खेत प्रबंधन, फसल पुनर्स्थापन तथा आगामी फसल की तैयारी के संबंध में कृषकों को आवश्यक तकनीकी मार्गदर्शन दिया गया। साथ ही फसल सुरक्षा, कीट एवं रोग प्रबंधन, संतुलित पोषण तथा मौसम के अनुरूप कृषि कार्यों के संबंध में भी जानकारी दी गई।    

उप संचालक ने बताया कि कार्यक्रम में कृषकों को कृषि विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की जानकारी दी गई तथा योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया गया। कृषकों को खेती के साथ अन्य कृषि एवं संबद्ध गतिविधियों को जोड़कर एकीकृत कृषि प्रणाली अपनाने की सलाह दी गई। एकीकृत कृषि प्रणाली के अंतर्गत फसल उत्पादन के साथ पशुपालन, उद्यानिकी, मत्स्य पालन, पुष्प उत्पादन, सब्जी उत्पादन एवं अनाज उत्पादन जैसी गतिविधियों को अपनाकर कृषक अपनी आय के विभिन्न स्रोत विकसित कर सकते हैं। उपलब्ध संसाधनों का समुचित उपयोग कर कृषि को अधिक लाभकारी एवं टिकाऊ बनाया जा सकता है। कार्यक्रम में संजय श्रीवास्तव प्राचार्य, डॉ. बी.पी. सिंह सहायक संचालक, बीपी सिंह एसएडीओ, कृषि वैज्ञानिक डॉ. संजय सिंह, सहायक तकनीकी प्रबंधक पुनीत चंद्र मिश्रा, शिवम शुक्ला, साक्षी द्विवेदी एवं आभा गौर सहित समस्त ए.ई.ओ. तथा कृषि एवं संबद्ध विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कृषकों ने सहभागिता की।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें