Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

मुख्य सचिव द्वारा वीडियो कांफ्रेंस से रबी उर्वरक भंडारण तथा वितरण की समीक्षा

05 नवम्बर 2022, झाबुआ: मुख्य सचिव द्वारा वीडियो कांफ्रेंस से रबी उर्वरक भंडारण तथा वितरण की समीक्षा – मुख्य सचिव, मध्यप्रदेश शासन द्वारा रबी उर्वरक भंडारण तथा वितरण की समीक्षा विडियो कांफ्रेंस से की गई। प्रदेश के समस्त कलेक्टर से चर्चा कर सहकारिता एवं निजी विक्रेताओं के पास उपलब्ध उर्वरक के संबंध में कृषि, मार्कफेड एवं राजस्व अमले की ड्यूटी लगाकर वितरण कराने एवं नगद में उर्वरक केवल मार्कफेड, मार्केटिंग सोसाइटीज एवं निजी विक्रेताओ के माध्यम से ही कराने के निर्देश दिए गए। इस वीडियो कांफ्रेंसिंग में कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह एवं संबंधित अधिकारीगण उपस्थित थे।

महत्वपूर्ण खबर: खाद की कालाबाजारी करने वाले पर तत्काल कार्यवाही करें : कलेक्टर

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile