Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

रबी सीजन की तैयारियों की समीक्षा, किसानों को समय पर गेहूं बीज और खाद उपलब्ध कराने के निर्देश

26 अगस्त 2026, चंडीगढ़: रबी सीजन की तैयारियों की समीक्षा, किसानों को समय पर गेहूं बीज और खाद उपलब्ध कराने के निर्देश – हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम सिंह राणा ने रबी सीजन की तैयारियों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को किसानों के लिए गेहूं का उच्च गुणवत्तायुक्त बीज और आवश्यक खाद समय पर उपलब्ध कराने के सख्त निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि रबी सीजन के दौरान किसानों को यूरिया, डीएपी और एनपीके की उपलब्धता में किसी तरह की परेशानी नहीं होनी चाहिए।

चंडीगढ़ स्थित कृषि विभाग के कार्यालय में आयोजित उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में कृषि मंत्री ने रबी फसलों के लिए बीज और उर्वरक की उपलब्धता, आपूर्ति व्यवस्था तथा वितरण की तैयारियों की जानकारी ली। बैठक में कृषि विभाग के निदेशक राजनारायण कौशिक, अतिरिक्त निदेशक डॉ. रामप्रताप सिहाग और डॉ. प्रदीप मील सहित विभाग के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

बैठक में अधिकारियों ने कृषि मंत्री को बताया कि प्रदेश में आगामी रबी सीजन को देखते हुए गेहूं के प्रमाणित बीज और दलहनी फसलों के बीज की पर्याप्त व्यवस्था की गई है। किसानों की मांग के अनुरूप समय पर बीज उपलब्ध कराने के लिए आपूर्ति व्यवस्था को मजबूत किया गया है। कृषि मंत्री ने अधिकारियों से कहा कि किसानों को गुणवत्तायुक्त बीज उपलब्ध कराने के साथ खाद की आपूर्ति पर भी लगातार निगरानी रखी जाए। यूरिया, डीएपी और एनपीके की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए अग्रिम योजना के अनुसार आपूर्ति और वितरण किया जाए, ताकि बुवाई के समय किसानों को खाद के लिए भटकना न पड़े।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कृषि आदानों की उपलब्धता और वितरण व्यवस्था की नियमित समीक्षा की जाए। साथ ही किसानों को निर्धारित दर पर ही खाद और बीज उपलब्ध कराने तथा किसी भी प्रकार की अनियमितता की स्थिति में तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करने पर जोर दिया।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

मंत्री ने कहा कि रबी सीजन में किसानों को आवश्यक कृषि सामग्री समय पर उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है। इसके लिए विभागीय अधिकारी जमीनी स्तर पर आपूर्ति और वितरण व्यवस्था की प्रभावी निगरानी करें, ताकि किसानों को बुवाई के दौरान किसी परेशानी का सामना न करना पड़े।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture