Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

कृषि अधो संरचना विकास की जिला स्तरीय समिति की समीक्षा बैठक सम्पन्न

12 जुलाई 2023, झाबुआ: कृषि अधो संरचना विकास की जिला स्तरीय समिति की समीक्षा बैठक सम्पन्न – कलेक्टर सुश्री तन्वी हुड्डा की अध्यक्षता में कार्यालय कलेक्टर कक्ष में कृषि अधो संरचना विकास (ए.आई.एफ.) की जिला स्तरीय समिति की समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में कृषि एवं कृषि से संबंद्ध विभागों जिनमें कृषि विभाग, डीडीएम नाबार्ड, लीड डिस्ट्रिक्ट मैनेजर बैंक (LDM), जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र, पशु पालन विभाग, कृषि विज्ञान केन्द्र, कृषि अभियांत्रिकी, उद्यानिकी, मत्स्य विभाग, जिला प्रबंधक राष्ट्रीय आजीविका मिशन (NRLM) एवं जिला केन्द्रीय सहकारी बैंक मर्यादित से संबंधित योजनाओं को समीक्षा की गई।

किसानों के हित में शासन द्वारा संचालित कृषि अधोसंरचना विकास निधि योजना अंतर्गत संचालित विभिन्न घटको जिले में किसानो को स्मार्ट खेती की नवीन उन्नत तकनीक के माध्यम से खेती कराई जावे। सुश्री हुड्डा द्वारा प्लांटेशन के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए। खाद एवं बीज समय पर उपलब्ध कराने के साथ ही उचित मूल्य पर ही बेचने के निर्देश दिए। सभी को फील्ड पर जाकर निरीक्षण करने के निर्देश दिए। किसान प्राइवेट व्यक्ति को फसल न बेचें। सभी को जागरूक करे। बैठक में कृषि एवं कृषि से संबंद्ध विभागों के अधिकारीगण उपस्थित हुए।

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile