Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

सहकारी समिति का ऋण 28 मार्च के पूर्व जमा कर सरकारी योजना का लाभ उठाएं

25 मार्च 2026, धार: सहकारी समिति का ऋण 28 मार्च के पूर्व जमा कर सरकारी योजना का लाभ उठाएं – जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित धार से सम्बद्ध 94 बहुउ‌द्देशीय प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियों द्वारा लगभग 106309 सदस्यों को वर्ष 2025 खरीफ एवं रबी 2025-26 में राशि 1195.64 करोड़ रूपए का ऋण वितरण किया गया था। जिसमें से खरीफ 2025 में कृषकों द्वारा लिये गये ऋण को जमा करने की अंतिम तिथि 28  मार्च 2026 है।  कृषक द्वारा अंतिम तिथि या इसके पूर्व सहकारी सोसाईटी का ऋण जमा कर दिया जाता है, तो इन्हें शासन की शून्य प्रतिशत ब्याज योजना का लाभ मिलेगा।यदि कृषकों द्वारा समय सीमा में ऋण जमा नहीं किया जाता है, तो सदस्य को कालातीत होने पर 12 प्रतिशत ब्याज देना होगा।

जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित धार से प्राप्त जानकारी अनुसार अभी तक सदस्यों द्वारा राशि 517.15 करोड़ रूपए का ऋण जमा कर शासन की योजना का लाभ ले लिया गया है और लागातार किसानों ऋण जमा किया जा रहा ह। जिसकी भीड़ भी कई समितियों में देखी जा सकती है। शेष सदस्य भी जल्द से जल्द ऋण जमा करा सकें इसके लिए सहकारी बैंक एवं सोसाईटी द्वारा अंतिम तिथि के संबंध में प्रचार प्रसार किया जा रहा है एवं सदस्यों को मांग सूचना पत्र भी दिये जा रहें। जिससे कोई किसान डिफाल्टर की श्रेणी में ना  जाएं ।

इस वर्ष जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित, धार द्वारा सोसायटी का ऋण जमा करने हेतु बार कोड की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। किसान समिति के बार कोड को स्कैन कर अन्य बैंक में जमा राशि से संस्था का ऋण जमा कर सकता है। इसके साथ ही कृषक चाहें तो सहकारी बैंक में रखी राशि को सीधे सोसायटी के खाते में ट्रांसफर कर ऋण जमा कर सकता है। किसानों से अपील की गई है कि वे ऋण जमा कर रसीद अवश्य प्राप्त करें।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

इस सप्ताह के अंत में बैंकों के अवकाश भी है, अवकाश के दिनों में बैंक से राशि निकाली, ट्रांसफर नहीं की जा सकेगी, तो कृषक बंधु अवकाश के दिनों का ध्यान रखते हुए  सहकारी  सोसायटी से लिए गए ऋण को अंतिम तिथि 28 मार्च 2026 के पूर्व जमा कर शासन की योजना का लाभ उठावें।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture