राज्य कृषि समाचार (State News)

महाराष्ट्र के किसानों को राहत! सोयाबीन, कपास, प्याज समेत इन 13 फसलों पर मिलेगा बीमा कवर, तुरंत कराएं पंजीकरण

23 जुलाई 2025, भोपाल: महाराष्ट्र के किसानों को राहत! सोयाबीन, कपास, प्याज समेत इन 13 फसलों पर मिलेगा बीमा कवर, तुरंत कराएं पंजीकरण – महाराष्ट्र के किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी है। कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार की ओर से खरीफ 2025 सीजन के लिए प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (PMFBY) के तहत सोयाबीन, कपास, प्याज, उड़द, मूंगफली, मक्का, धान समेत 13 प्रमुख फसलों को अधिसूचित किया गया है। इसका लाभ उठाने के लिए किसान 31 जुलाई 2025 तक अपना पंजीकरण कर सकते हैं। यह बीमा कवर किसानों को प्राकृतिक आपदाओं, सूखा, अधिक बारिश या फसल बर्बादी जैसी स्थिति में आर्थिक सुरक्षा देगा।

Advertisement1
Advertisement

किन-किन फसलों पर मिलेगा बीमा कवर?

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत निम्न फसलें अधिसूचित की गई हैं:
1. उड़द
2. कपास
3. मूंग
4. मूंगफली
5. मक्का
6. प्याज
7. धान
8. बाजरा
9. अरहर / तुअर /लाल चना
10. सोयाबीन

इनके अलावा अन्य क्षेत्रीय फसलें भी सूची में शामिल की गई हैं। इन फसलों की बर्बादी की स्थिति में किसानों को बीमा राशि दी जाएगी।

Advertisements
Advertisement3
Advertisement

पंजीकरण की अंतिम तिथि:31 जुलाई 2025

इस तारीख तक किसान फसल बीमा के लिए पंजीकरण करवा सकते हैं। इसके बाद आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

Advertisement8
Advertisement

कैसे करें आवेदन?

1. फसल बीमा कराने के लिए किसान https://pmfby.gov.in वेबसाइट पर जा सकते हैं।
2. टोल फ्री नंबर 14447 पर कॉल करके जानकारी ले सकते हैं।
3. व्हाट्सऐप चैटबॉट नंबर 7065514447 पर “Hi” भेजकर भी सभी जानकारियां मिलेंगी।
4. किसान क्रॉप इंश्योरेंस ऐप के जरिए भी पंजीकरण कर सकते हैं।

Advertisement8
Advertisement

क्यों जरूरी है फसल बीमा?

यह योजना किसानों को प्राकृतिक आपदाओं, अत्यधिक बारिश, सूखे, फसल खराब होने या कीट हमलों जैसी समस्याओं से आर्थिक सुरक्षा देने के लिए शुरू की गई है। फसल नुकसान की स्थिति में बीमा के तहत मुआवजा राशि सीधे किसान के खाते में ट्रांसफर की जाती है।

कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय ने राज्य के सभी किसानों से अपील की है कि वे जल्द से जल्द अपना पंजीकरण करवा लें और इस योजना का लाभ उठाकर अपनी फसल और भविष्य को सुरक्षित बनाएं।

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्रामव्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

Advertisement8
Advertisement

www.en.krishakjagat.org

Advertisements
Advertisement5
Advertisement