Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

प्रदेश में 256 नए कृषि विस्तार अधिकारी नियुक्त

13 जनवरी 2025, भोपाल: प्रदेश में 256 नए कृषि विस्तार अधिकारी नियुक्त – अधिकारियों एवं कर्मचारियों से खाली होते प्रदेश कृषि विभाग में 256 नए कृषि विस्तार अधिकारियों की नियुक्ति से कुछ उम्मीद जगी है। परन्तु पदोन्नति एवं उच्च पदों का प्रभार देने जैसी फाइलों का ठंडे बस्ते में पजड रहना अधिकारियों के लिए दु:खदायी साबित हो रहा है। प्रथम एवं द्वितीय श्रेणियों के अधिकारियों की अब भी कमी बनी हुई है, लेकिन तृतीय श्रेणी में हुई नई नियुक्तियों से कुछ राहत अवश्य मिली है, परन्तु यह भर्ती ऊंट के मुंह में जीरा के समान है। 14 हजार से अधिक अधिकारी-कर्मचारी वाले भारी भरकम कृषि विभाग में लगभग 6000 पद अब भी रिक्त पड़े हैं। सरकार को सभी श्रेणी के पदों को भरने की दिशा में कदम उठाने होंगे। नियुक्ति पत्र वितरण समारोह में राजस्व विभाग में 36 नायब तहसीलदार तथा पशुपालन विभाग में 70 सहायक पशु चिकित्सकों को भी नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राजधानी के रवीन्द्र भवन में गत दिनों 256 कृषि विस्तार अधिकारियों, 70 सहायक पशु चिकित्सक एवं 36 नायब तहसीलदार सहित कुल 362 नियुक्ति पत्र वितरित किये। इस मौके पर कृषि मंत्री श्री ऐदल सिंह कंषाना, राजस्व मंत्री श्री करणसिंह वर्मा, पशुपालन एवं डेयरी मंत्री श्री लखन पटेल एवं विधायक श्री भगवानदास सबनानी उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि अधिकारी वह है, जो जनहित में कार्य करें। इस उद्देश्य से शासकीय सेवा में प्रवेश करना आवश्यक है। मध्यप्रदेश का मंत्रि-मंडल भी परस्पर सहयोग से जनता के सेवक के रूप में कार्य कर रहा है। पद पर आने के बाद हमारे मन में अहंकार नहीं होगा, इस संकल्प के साथ, समाज हित और प्रदेश के विकास के लिए समर्पित होकर अपने दायित्व निर्वहन में आगे बढ़ें। मुख्यमंत्री डॉ. यादव रवीन्द्र भवन में कृषि, पशुपालन और राजस्व विभागों के लिए चयनित 362 शासकीय अधिकारी-कर्मचारियों को नियुक्ति-पत्र वितरण कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

प्रदेश के संभागों से कितनी नियुक्तियां

भोपाल संभाग से 14, ग्वालियर से 34, इंदौर 41, जबलपुर 29, चंबल 22, रीवा 20, सागर 43, शहडोल 21, उज्जैन 23 एवं नर्मदापुरम से 9 कृषि विस्तार अधिकारी नियुक्ति किए गए हैं।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com