Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

राजस्थान में किसानों के लिए 736 करोड़ रुपए का ब्याज अनुदान स्वीकृत, नहीं देना पड़ेगा फसली ऋण पर ब्याज

16 अप्रैल 2023, जयपुर । राजस्थान में किसानों के लिए 736 करोड़ रुपए का ब्याज अनुदान स्वीकृत, नहीं देना पड़ेगा फसली ऋण पर ब्याज – प्रदेश के किसानों को अब ब्याजमुक्त फसली ऋण मिल रहा है। इसके लिए मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने 736 करोड़ रुपए के वित्तीय प्रस्ताव को स्वीकृति दी है।

मुख्यमंत्री ने किसानों के लिए ब्याज मुक्त फसली ऋण अनुदान योजना के तहत 560 करोड़ रुपए की अनुदान राशि तथा क्षतिपूर्ति ब्याज अनुदान योजना के तहत 176 करोड़ रुपए की मंजूरी दी है। श्री गहलोत के इस निर्णय से राज्य के किसान ब्याज मुक्त ऋण प्राप्त कर रहे हैं। इससे उनकी आय में वृद्धि हो रही है तथा जीवन स्तर बेहतर हो रहा है।

दीर्घकालीन कृषि सहकारी ऋण समय पर चुकाने पर 5 प्रतिशत ब्याज अनुदान

दीर्घकालीन कृषि सहकारी ऋण समय पर चुकाने वाले किसानों को 5 प्रतिशत ब्याज अनुदान दिया जाएगा। श्री गहलोत ने अनुदान प्रस्ताव का अनुमोदन किया है। उन्होंने खेत पर आवास बनाने वाले किसानों को भी आवास ऋण पर अनुदान देने की स्वीकृति दी है।  इसमें, एक अप्रैल 2014 से वितरित दीर्घकालीन कृषि सहकारी ऋणों को निश्चित समय पर चुकाने वाले किसानों को राज्य सरकार द्वारा प्रतिवर्ष 5 प्रतिशत ब्याज अनुदान मिलेगा। साथ ही, वित्तीय वर्ष 2023-24 से अपने खेत पर आवास बनाने हेतु आवास ऋण लेने वाले किसानों को भी प्रतिवर्ष 5 प्रतिशत ब्याज अनुदान दिया जाएगा।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

उल्लेखनीय है कि बजट 2023-24 में श्री गहलोत ने किसानों के लिए ब्याज मुक्त फसली ऋण वितरण योजना तथा ब्याज अनुदान के संबंध में घोषणा  की थी।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

मूंग एवं उड़द की फसल में खरपतवार नियंत्रण के उपाय क्या है

महत्वपूर्ण खबर: राजस्थान में किसानों को सोलर पंप पर 60 प्रतिशत तक का अनुदान