Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

ई-उपार्जन पोर्टल पर तुअर फसल का पंजीयन 20 अप्रैल तक

06 अप्रैल 2025, रतलाम: ई-उपार्जन पोर्टल पर तुअर फसल का पंजीयन 20 अप्रैल तक – जिले के किसान ई-पोर्टल पर रबी मौसम 2024-25 में तुअर फसल के पंजीयन कराकर शासन की महत्वाकांक्षी योजना का लाभ ले सकते हैं। किसान तुअर फसल का पंजीयन ग्राम पंचायत, जनपद पंचायत में स्थापित सुविधा केन्द्रों, तहसील कार्यालयों में स्थापित सुविधा केन्द्रों तता सहकारी समितियों एवं सहकारी विपणन संस्थाओं द्वारा संचालित पंजीयन केन्द्र एवं एम.पी. किसान एप आदि पर भी पंजीयन की निःशुल्क व्यवस्था है।

उप संचालक किसान कल्याण तथा कृषि श्रीमती नीलम सिंह चौहान ने बताया कि तुअर फसल का पंजीयन जिले के निर्धारित 6 पंजीयन केन्द्रों विपणन सहकारी संस्था मर्यादित आलोट, प्राथमिक कृषि साख सहकारी संस्था मर्यादित ताल, प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति धराड, प्राथमिक सहकारी संस्था भीमाखेडी जावरा, प्राथमिक सहकारी समिति उपलई तथा प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति कछालिया पर कार्यालयीन समय में ई-उपार्जन पोर्टल पर निःशुल्क पंजीयन करवा सकते हैं।

किसान के विगत वर्ष के पंजीयन में उल्लेखित आधार नम्बर, बैंक खाता, मोबाइल नम्बर में किसी प्रकार के परिवर्तन, संशोधन की आवश्यकता होने पर संबंधित दस्तावेज स्वरूप पंजीयन केन्द्र पर लाना होंगे। जिन किसानों द्वारा विगत रबी एवं खरीफ में पंजीयन नहीं कराया गया था एवं ई-उपार्जन पोर्टल पर उनका डाटाबेस उपलब्ध नहीं है, ऐसे किसानों को समिति स्तर पर पंजीयन हेतु आधार नम्बर, बैंक खाता, मोबाइल एवं निर्धारित प्रारूप में आवेदन पंजीयन केन्द्र पर उपलब्ध कराना होगा। तुअर फसल के पंजीयन की अंतिम तिथि 20 अप्रैल है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com