Ad DesktopAd TabletAd Mobile
कृषि कंपनी समाचार (Industry News)राज्य कृषि समाचार (State News)

SMLकी बिजनेस पार्टनर्स मीट में पांच प्रोडक्ट लांच हुए

31 मई 2025, इंदौर: SMLकी बिजनेस पार्टनर्स मीट में पांच प्रोडक्ट लांच हुए – देश और विदेश की प्रतिष्ठित कंपनी  SML लिमिटेड  द्वारा गत दिनों इंदौर में बिजनेस पार्टनर्स मीट का आयोजन किया गया , जिसमें कम्पनी के वाइस प्रेसिडेंट सेल्स  डॉ  यू .ए. परासरा , हेड क्रॉप  प्रोटेक्शन  श्री विजय पाल सिंह , हेड क्रॉप न्यूट्रीशन   श्री अंजनी मनबंश , मैनेजर क्रॉप प्रोटेक्शन श्री राहुल सोनवने ,आरएसएम द्वय श्री प्रकाश सगित्रा एवं  श्री नरेंद्र रघुवंशी , मार्केटिंग मैनेजर (एमपी ) श्री पुष्पेंद्र  गंगराड़े , कृषक जगत संचालक  श्री सचिन बोन्द्रिया सहित बड़ी संख्या में बिजनेस पार्टनर्स उपस्थित थे। इस मौके पर कम्पनी द्वारा पांच  नए  प्रोडक्ट  लांच किए गए।

श्री परासरा ने कंपनी का परिचय देते हुए कहा कि 1971 में सल्फर मिल्स लि के नाम से कंपनी स्थापित की गई थी। गत वर्ष कंपनी के 50 वर्ष पूरे होने पर लोगो के साथ ही नाम बदल कर  SML लि कर दिया गया। कंपनी किसानों की फसल संबंधी समस्याओं पर कार्य कर पौध संरक्षण और पोषण से संबंधित उत्पाद बनाती है। कम्पनी के पास  क्रॉप प्रोडक्ट की बड़ी रेंज है। हर साल नए प्रोडक्ट लांच किए जाते हैं। अभी पांच  नए प्रोडक्ट लांच  किए जा रहे हैं।  SML विश्व की ऐसी पहली कंपनी है जिसके पास 500 से अधिक पेटेंट प्रोडक्ट हैं। यह डब्ल्यूडीजी प्रोडक्ट वाली एशिया की पहली कंपनी है। कंपनी द्वारा  82 से अधिक देशों में बिजनेस किया जाता है। कम्पनी को अलग -अलग प्लेटफार्म पर कई अवार्ड भी मिले हैं। किसान कंपनी उत्पादों से खुश हैं। कंपनी की विकास यात्रा का जिक्र करते हुए कहा कि देश में  अलग -अलग जगह निर्माण इकाइयां हैं। टेक्निकल प्लांट वापी के पास स्थापित है।  

वाइस प्रेसिडेंट श्री परासरा  ने कहा कि कंपनी के गुणवत्तापूर्ण उत्पादों के साथ ही  बिजनेस पार्टनर्स के लिए समर्थक नीति  एवं अनुकूल वातावरण के कारण  एसएमएल के प्रति सबका विश्वास बना हुआ है। इस मीट के अंत में पांच नए उत्पादों  वेमोस -एस, फ़्लेक्टो ,माजदा , यू -सेव और टोको को समारोहपूर्वक लांच किया गया।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com