Ad DesktopAd TabletAd Mobile
कृषि कंपनी समाचार (Industry News)

एनएफएल द्वारा नि:शुल्क मच्छरदानी वितरण एवं कृषक प्रशिक्षण

21 नवम्बर 2022, भोपाल । एनएफएल द्वारा नि:शुल्क मच्छरदानी वितरण एवं कृषक प्रशिक्षण – मप्र के दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्र ग्राम उफेरी बोंदर में नेशनल फर्टिलाईजर्स लि. द्वारा सीएसआर कार्यक्रम अंतर्गत नि:शुल्क मच्छरदानी वितरण एवं कृषक प्रशिक्षण कार्यक्रम मलेरिया एवं कृषि विभाग के सहयोग से कृषकों की उपस्थिति में आयोजित हुआ।

अतिथि वक्ता श्री पटेल द्वारा मलेरिया उन्मूलन एवं मेडिकेटेड मच्छरदानी का वास्तविक उपयोग विषयक जानकारी, एनएफएल जिला अधिकारी श्री अहिरवार द्वारा कृषि सलाह, राज्य प्रबंधक श्री राजेंद्र सिंह चौहान द्वारा एनएफएल की प्रोडक्ट्स एवं उपलब्धता की जानकारियां प्रदाय की गई। ग्राम उफेरी के नजदीकी ग्रामों से पधारे कृषकों को 400 नि:शुल्क मच्छरदानियां प्रदाय की गई। उपस्थित कृषकों को क्षेत्रीय प्रबंधक श्री रियाज एवं श्री साहू ने भी संबोधित किया। श्री अहिरवार द्वारा धन्यवाद ज्ञापन प्रेषित किया गया।

महत्वपूर्ण खबर: जीएम सरसों पर रस्साकशी

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile