Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

केन-बेतवा नदी जोड़ो परियोजना से समृद्ध होंगे किसान, बदलेगी जिंदगी: डॉ. यादव

30 मई 2025, भोपाल: केन-बेतवा नदी जोड़ो परियोजना से समृद्ध होंगे किसान, बदलेगी जिंदगी: डॉ. यादव – मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कल पन्ना जिले में आयोजित महाराजा छत्रसाल जयंती के अवसर पर बुंदेलखंड और आस-पास के क्षेत्रो के किसानो के हित मे कई महत्वपूर्ण फैसले लिए है. डॉ. यादव ने केन-बेतवा नदी जोड़ो परियोजना के अंतरगत पन्ना, दमोह, छतरपुर, बुंदेलखंड जैसे गावो को लिंक परियोजना के माध्यम से जोड़ने की पहल सुरु की है. जिससे खेती का स्तर समृद्ध होने से किसानों के जीवन में खुशहाली आएगी. 

योजना का उद्देश्य:  

केन और बेतवा परियोजना एक महत्वाकांक्षी योजना है जिसके तहत जल की अधिकता वाले क्षेत्रों से जल की कमी वाले क्षेत्रों में पानी स्थानांतरित किया जाता है. इसका मुख्य उद्देश्य बुंदेलखंड क्षेत्र में जल संकट को दूर करना किसानों के लिए सिंचाई सुविधा उपलब्ध करना, बिजली उत्पादन एवं और भी अन्य उद्योगों के लिए जल उपलब्धता को बढ़ाना है. 

विकास कार्यों का भूमि पूजन:  

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर 90 करोड़ रुपये की लागत से विकास कार्यों का भूमिपूजन किया, जिसमें श्री जुगल किशोर भी शामिल थे. इसी के साथ ही राज्य सरकार की सुशासन की प्रतिबद्धता को रेखांकित करते हुए, डॉ. यादव ने पन्ना सहित 19 धार्मिक नगरों में शराब दुकानों को बंद करने की भी घोषणा की. इसके स्थान पर दूध की दुकानें खोलने का ऐलान किया. और साथ ही गोपालन एवं पशुपालन को प्रोत्साहित करने पर जोर दिया. और पन्ना जिले में शीघ्र ही मेडिकल कॉलेज सहित अन्य सुविधाओं की सौगात देने की बात कही, जिससे क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार हो. उन्होंने ‘राह वीर योजना’ के तहत सड़क दुर्घटना पीड़ितों की सहायता के लिए 25,000 रुपये की प्रोत्साहन राशि, ‘कल्याणी योजना’ के अंतर्गत विधवा पुनर्विवाह पर 2 लाख रुपये की सहायता और ‘लाडली बहना योजना’ के तहत महिलाओं को मासिक सहायता राशि को अगले पांच वर्षों में 3,000 रुपये तक बढ़ाने की घोषणा की.

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com