Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

इंदौर में 15 मार्च को राज्य स्तरीय मैत्री कार्यकर्ता/गौ सेवक सम्मेलन, सीएम डॉ मोहन यादव करेंगे उद्घाटन 

14 मार्च 2026, इंदौर: इंदौर में 15 मार्च को राज्य स्तरीय मैत्री कार्यकर्ता/गौ सेवक सम्मेलन, सीएम डॉ मोहन यादव करेंगे उद्घाटन – मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश में “समृद्ध किसान, समृद्ध प्रदेश” की थीम के साथ वर्ष 2026 को कृषक कल्याण वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है। इस पहल का उद्देश्य किसानों की आय बढ़ाने से आगे बढ़कर पशुपालन एवं डेयरी उद्यमिता को लाभकारी, टिकाऊ और तकनीक आधारित रोजगार सृजन मॉडल के रूप में विकसित करना है। 

प्रदेश में डेयरी को उद्यमिता से जोड़ते हुए कृषि एवं संबंधित क्षेत्रों के विकास और रोजगार सृजन पर विशेष फोकस रहेगा। इसी कड़ी में 15 मार्च 2026 को दशहरा मैदान, इंदौर में राज्य स्तरीय मैत्री कार्यकर्ता/गौ सेवक सम्मेलन आयोजित किया जाएगा।

सम्मेलन में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। कार्यक्रम में नव प्रशिक्षित मैत्री कार्यकर्ताओं को प्रमाण पत्र वितरित किए जाएंगे। साथ ही विभिन्न सरकारी योजनाओं से लाभान्वित हितग्राही अपने अनुभव साझा कर किसानों और पशुपालकों को प्रेरित करेंगे।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

कार्यक्रम में इंदौर, उज्जैन और भोपाल संभाग के कुल 20 जिलों से लगभग 6000 प्रतिभागी शामिल होंगे। इस आयोजन में किसान कल्याण एवं कृषि विकास विभाग, उद्यानिकी विभाग, मत्स्य पालन, कृषि अभियांत्रिकी, मध्यप्रदेश डेयरी कॉपरेटिव फेडरेशन तथा पशुपालन विभाग से जुड़े लाभान्वित हितग्राहियों की सक्रिय सहभागिता  रहेगी।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture