राज्य कृषि समाचार (State News)

गेहूं खरीदी के लिये 20 जनवरी से होगा किसानों का पंजीयन- खाद्य मंत्री श्री राजपूत

17 जनवरी 2025, जबलपुर: गेहूं खरीदी के लिये 20 जनवरी से होगा किसानों का पंजीयन- खाद्य मंत्री श्री राजपूत – गेहूं खरीदी के लिये किसानों का ऑनलाइन पंजीयन आगामी 20 जनवरी सोमवार से शुरू होगा। गेहूं  खरीदी के लिए 4 हजार उपार्जन केन्द्र बनाए जाएंगे । गत वर्ष 3800 उपार्जन केन्द्र  बनाए गए  थे। खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्री गोविंद सिंह राजपूत ने यह जानकारी केन्द्रीय खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्री श्री प्रहलाद जोशी के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में दी।

 केन्द्रीय मंत्री श्री जोशी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से गेहूं उपार्जन की तैयारियों की राज्यवार समीक्षा कर रहे थे। केन्द्रीय मंत्री श्री जोशी ने कहा कि न्यूनतम समर्थन मूल्य के बारे में ज्यादा से ज्यादा जागरूकता  लाएं । किसानों को  गेहूं  उपार्जन के बाद जल्द से जल्द भुगतान सुनिश्चित करें। रजिस्ट्रेशन जल्द शुरू करें। उन्होंने कहा कि क्वालिटी कंट्रोल में जिम्मेदार लोगों की ड्यूटी  लगाएं । खाद्य मंत्री श्री राजपूत ने कहा कि प्रदेश में इस वर्ष उपार्जन केन्द्रों पर  गेहूं  की मैकेनाइज्ड क्लीनिंग के लिए मशीन लगाने का प्रस्ताव है। इससे खराब  गेहूं  की खरीदी रुकेगी। उन्होंने समितियों को दिये जाने वाले कमीशन की राशि बढ़ाने की बात कही।

मंत्री श्री राजपूत ने  गेहूं और चावल के द्वितीय त्रैमास के प्रावधानित अनुदान देयक एवं फोर्टिफाइड राइस आदि मदों की लंबित राशि शीघ्र उपलब्ध कराने का अनुरोध किया। प्रमुख सचिव खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण श्रीमती रश्मि अरुण शमी ने बताया कि उपार्जन के संबंध में उत्तर प्रदेश में की जा रही कार्रवाई के अध्ययन के लिये एक टीम लखनऊ भेजी जा रही है। इस दौरान आयुक्त खाद्य श्री सी बी चक्रवर्ती सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Advertisements
Advertisement
Advertisement

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्रामव्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

Advertisement
Advertisement

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

Advertisement
Advertisement

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.en.krishakjagat.org

Advertisements
Advertisement
Advertisement