राज्य कृषि समाचार (State News)

धान और मोटा अनाज उपार्जन हेतु किसानों का पंजीयन 15 सितम्बर से शुरू, जल्दी करें आवेदन

11 सितम्बर 2025, भोपाल: धान और मोटा अनाज उपार्जन हेतु किसानों का पंजीयन 15 सितम्बर से शुरू, जल्दी करें आवेदन – मध्यप्रदेश के शहडोल जिले के कलेक्टर कार्यालय के विराट सभागार में जिले के सहकारी समितियों के प्रबंधकों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला आपूर्ति नियंत्रक विपिन पटेल ने किसानों को खरीफ उपार्जन वर्ष 2025-26 के लिए पंजीयन की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि समर्थन मूल्य पर धान एवं मोटा अनाज (ज्वार, बाजरा) का उपार्जन कराने के लिए किसानों का पंजीयन 15 सितम्बर से 10 अक्टूबर 2025 तक किया जाएगा।

विपिन पटेल ने बताया कि किसान अपना पंजीयन ग्राम पंचायत कार्यालय, जनपद पंचायत कार्यालय, तहसील कार्यालय, सहकारी समितियों एवं सहकारी विपणन संस्थाओं में संचालित पंजीयन केंद्रों पर नि:शुल्क कर सकते हैं। इसके अलावा एमपी ऑनलाइन कियोस्क, कॉमन सर्विस सेंटर, लोक सेवा केंद्र और निजी व्यक्तियों द्वारा संचालित साइबर कैफे में पंजीयन सशुल्क किया जा सकता है। पंजीयन के लिए अधिकतम शुल्क 50 रुपये से अधिक नहीं लिया जाएगा।

किसानों के लिए विशेष निर्देश

जिन किसानों का पंजीयन समय पर नहीं होगा, वे अपनी उपज समर्थन मूल्य पर बेचने में असमर्थ रहेंगे। किसान पंजीयन के दौरान अगर दर्ज भूमि के क्षेत्रफल, बोई गई फसल या फसल की किस्म में कोई गलती हो तो उसे गिरदावरी में दावा-आपत्ति कर सुधार कराया जा सकता है। दावापत्ति निपटने और पोर्टल पर संशोधित जानकारी अपडेट होने के बाद ही पंजीयन पूरा होगा।

बैठक में उपार्जन के लिए नॉमिनी, पंजीयन कोड, किसान पंजीयन, आधार बायोमेट्रिक ई-केवाईसी जैसे विषयों पर भी विस्तार से चर्चा की गई। जिला कापरेटिव बैंक के मुख्य कार्यपालन अधिकारी संतोष यादव, डीईओ एनआईसी मधुकर सिंह और जिले के सहकारी समितियों के प्रबंधक भी बैठक में उपस्थित रहे। 

Advertisement
Advertisement
Advertisements
Advertisement
Advertisement

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

Advertisement
Advertisement
Advertisements
Advertisement
Advertisement