Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद की क्षेत्रीय समिति बैठक भोपाल में हुई

18 अगस्त 2023, भोपाल: भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद की क्षेत्रीय समिति बैठक भोपाल में हुई – भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आई.सी.ए.आर)की क्षेत्रीय समिति संख्या VII की 27वीं बैठक का आयोजन 18 अगस्त, कोकेन्द्रीय कृषि अभियांत्रिकी संस्थान,भोपाल में आयोजित किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि मध्य प्रदेश शासन के अपर मुख्य सचिव श्री अशोक वर्णवाल थे  । उदघाटन सत्र की अध्यक्षता डॉ.हिमांशु पाठक, सचिव, डेयर, और महानिदेशक, भाकृअनुप, ने की। डॉ.एस.एन.झा, उप-महानिदेशक (कृषि अभियांत्रिकी)तथा समिति के  नोडल अधिकारी ने सभी  का स्वागत किया।

मध्य प्रदेश शासन के अपर मुख्य सचिव श्री अशोक वर्णवाल ने बताया कि कृषि अनुसंधान और प्रौद्योगिकी विकास ने प्रदेश के खाद्यान्न उत्पादन बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी है। उन्होंने मध्य प्रदेश के कृषि क्षेत्र में उपलब्धि के साथ संभावित अवसरो का उल्लेख किया। श्री बर्णवाल ने  आई.सी.ए.आर तथा राज्य के कृषि विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों को नई फसल की किस्मों, नस्लों, तकनीकों एवं मानवीकरण को विकसित करने पर जोर दिया, जिससे कृषि व्यवसाय को विस्तार मिल सके |

डॉ. हिमांशु पाठक ने अपने संबोधन में कृषि और संबद्ध क्षेत्र में उनकी उपलब्धियों के लिए क्षेत्र के राज्यों की सराहना की और चार राज्यों के लिए विशेष रूप से कुछ प्रमुख मुद्दों पर प्रकाश भी डाला। उन्होंने किसानों द्वारा उच्च तकनीक और कृषि में आधुनिक तकनीकियों को अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया। सी.आर.मेहता, निदेशक, भाकृअनुप-केंद्रीय कृषि अभियाँत्रकी संस्थान, भोपाल और सदस्य सचिव, क्षेत्रीय समिति-VII ने धन्यवाद व्यक्त  किया।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

बैठक में छत्तीसगढ़, गोवा, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र के कृषि एवं संबद्ध विभागों के सचिवों और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया। राज्य विश्वविद्यालयों के कुलपति, भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के शासकीय निकाय के सदस्य, परिषद के उप-महानिदेशक, सह-महानिदेशक और अन्य अधिकारी तथा भाकृअप संस्थानों के निदेशक भी उपस्थित रहे।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )