राज्य कृषि समाचार (State News)

पन्ना जिले में अत्यधिक भारी वर्षा होने का रेड अलर्ट जारी

19 अगस्त 2026, इंदौरपन्ना जिले में अत्यधिक भारी वर्षा होने का रेड अलर्ट जारी – मौसम केंद्र , भोपाल से मिली जानकारी के अनुसार पिछले 24  घंटों के दौरान मध्यप्रदेश के  रीवा, जबलपुर, शहडोल संभागों के जिलों में   अधिकांश स्थानों  पर;  नर्मदापुरम, सागर संभागों के जिलों में अनेक स्थानों पर; भोपाल, ग्वालियर , चंबल संभागों  के  जिलों में  कुछ स्थानों  पर; इंदौर, उज्जैन  संभागों के जिलों में कहीं – कहीं  वर्षा दर्ज़  की गई। 1  जून से 19  अगस्त तक दीर्घावधि औसत से मध्यप्रदेश में -12  % कम वर्षा हुई। पूर्वी मप्र में औसत से -14 % कम तथा पश्चिमी मप्र में औसत से -10 % कम वर्षा हुई।

वर्षा के प्रमुख आंकड़े – पूर्वी मप्र के सिंगरौली जिले के देवसर में अति भारी वर्षा के तहत सर्वाधिक 132.8  मिमी वर्षा दर्ज़ की गई। जबकि भारी वर्षा के तहत  पन्ना  114.2,  सोहावल  105.0,  देव नगर  96.2,   चंदिया   86.2,  खजुराहो-एयर पोर्ट  85.4,  पवई  84.0,  मऊगंज  81.0,  सतना  78.4,  सीधी  76.0,  सिमरिया   75.2,  बिलहरी  75.0,  जवा  75.0,  अजयगढ़  72.2,  नईगढ़ी  72.0,   उमरिया   71.8,  मझगांव  69.0,   गुन्नौर   68.8,  पाली  68.2,  डिंडोरी   67.1,  बुढ़ार  67.0,  नौरोजाबाद  66.6,  करकेली 65.8 मिमी वर्षा दर्ज़ की गई।

मौसमी परिस्थितियां –  झारखंड के ऊपर स्थित अवदाब पिछले 6 घंटों के दौरान 12 किमी प्रति घंटे की गति से पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ा यह  उत्तरी झारखंड तथा उससे सटे दक्षिण-पश्चिमी बिहार के ऊपर, केंद्रित था। यह डाल्टनगंज (झारखंड) से लगभग 60 किमी पूर्व-उत्तर-पूर्व, गया (बिहार) से 70 किमी दक्षिण-दक्षिण-पश्चिम, हजारीबाग (झारखंड) से 80 किमी पश्चिम-उत्तर-पश्चिम तथा डेहरी (बिहार) से 90 किमी दक्षिण-दक्षिण-पूर्व में स्थित था। इसके अगले 12 घंटों के दौरान झारखंड, उत्तरी छत्तीसगढ़ एवं दक्षिण-पूर्वी उत्तर प्रदेश के ऊपर से पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ते रहने तथा कमजोर होकर एक सुचिह्नित निम्न दबाव क्षेत्र में परिवर्तित होने की बहुत अधिक संभावना है।

मानसून ट्रफ   मध्य समुद्र  तल पर अब फिरोजपुर, करनाल, हरदोई,  उत्तर झारखंड और उससे लगे दक्षिण -पश्चिम बिहार व दक्षिण -पूर्व उत्तर प्रदेश  के ऊपर  स्थित डिप्रेशन के केंद्र  , दीघा और वहां से दक्षिण -पूर्व  की ओर  उत्तर -पूर्व  बंगाल की खाड़ी तक गुजर रही है।  एक ट्रफ ,  उत्तरी   उत्तर प्रदेश  के मध्य  भागों से लेकर  झारखंड और उससे लगे दक्षिण -पश्चिम बिहार  व  दक्षिण पूर्व   उत्तर  प्रदेश के ऊपर स्थित  डिप्रेशन से जुड़े  चक्रवातीय  परिसंचरण तक बनी हुई है।  पंजाब और उसके आसपास का ऊपरी हवा का  चक्रवातीय परिसंचरण  बना हुआ है।  पूर्वोत्तर राजस्थान और उसके आसपास भी ऊपरी हवा का  चक्रवातीय परिसंचरण  बना हुआ है। ट्रफ ( द्रोणिका )  टफ अब   मध्यप्रदेश  होते हुए  उत्तर झारखंड और उससे लगे  दक्षिण-पश्चिम बिहार  व  दक्षिण -पूर्व  उत्तर प्रदेश के ऊपर  स्थित  डिप्रेशन  से जुड़े  चक्रवातीय परिसंचरण से  दक्षिण गुजरात  क्षेत्र तक फैली हुई है।

पूर्वानुमान – मौसम केंद्र ने पन्ना जिले में कहीं -कहीं अत्यधिक भारी वर्षा होने की चेतावनी देते हुए रेड अलर्ट जारी किया गया है। जबकि सतना, कटनी, दमोह, मैहर, छतरपुर जिलों में कहीं -कहीं अति भारी वर्षा होने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं विदिशा , रायसेन,  दतिया , भिंड , सीधी, रीवा, मऊगंज, शहडोल, जबलपुर, छिंदवाड़ा , सिवनी , मंडला, बालाघाट, सागर, टीकमगढ़, निवाड़ी  और पांढुर्ना जिले में भारी वर्षा होने का येलो अलर्ट जारी किया गया है।  अधिक वर्षा होने वाले इन सभी जिलों में झंझावात / वज्रपात और झोंकेदार हवाएं ( 30 -40  किमी /  घंटा ) चलने का अनुमान है।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture