दमोह और टीकमगढ़ जिलों में अत्यधिक वर्षा का रेड अलर्ट जारी
03 सितंबर 2026, इंदौर: दमोह और टीकमगढ़ जिलों में अत्यधिक वर्षा का रेड अलर्ट जारी – मौसम केंद्र , भोपाल से मिली जानकारी के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान मध्यप्रदेश के ग्वालियर , चंबल, रीवा, जबलपुर, शहडोल, सागर संभागों के जिलों में अधिकांश स्थानों पर; भोपाल, नर्मदा पुरम संभागों के जिलों में अनेक स्थानों पर; इंदौर संभाग के जिलों में कहीं -कहीं; वर्षा दर्ज़ की गई एवं शेष सभी संभागों के जिलों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहा। 1 जून से 3 सितंबर तक दीर्घावधि औसत से मध्यप्रदेश में -8 % कम वर्षा हुई। पूर्वी मप्र में औसत से +1 % अधिक तथा पश्चिमी मप्र में औसत से -17 % कम वर्षा दर्ज़ हुई है।
वर्षा के प्रमुख आंकड़े – छतरपुर जिले के राजनगर में अति भारी वर्षा हुई और यहां 195.2 मिमी सर्वाधिक वर्षा दर्ज़ की गई। अति भारी वर्षा के तहत खजुराहो 178.2, पन्ना 164.0, रामपुर बघेलान 130.3, अमरपाटन 129.0, देव नगर 128.0 और मझगांव में 122.0 मिमी वर्षा दर्ज़ की गई। जबकि भारी वर्षा के तहत जैसो 108.0, देवसर 107.0, मड़वास/मालथौन 105.0, सिंहावल 102.4, जैतपुर 99.0, सोहावल 97.0, रामनगर 96.2, पलेरा 95.0, नागौद 94.0, गुनौर 89.0, सतना 88.2, नौगांव 87.8, लवकुश नगर 85.0, मझौली (सीधी) 84.0, बुढ़ार 83.0, भितरवार/ भैंसदेही 82.0, बरही 82.0, बिरसा 81.4, अमानगंज 79.2, मोहगांव 77.2, बैहर 76.0 बीरसिंहपुर 75.0, नईगढ़ी 72.0, घनसावर 72.0, जबलपुर-नया 70.6, सागर 70.5, मटीयारी 70.0, गोटेगांव 70.0, छतरपुर 67.0, माड़ा 66.4 और अजयगढ़ में 65.0 मिमी वर्षा दर्ज़ की गई।
मौसमी परिस्थितियां – निम्न दबाव का क्षेत्र , पूर्वोत्तर मध्यप्रदेश और उसके आसपास के क्षेत्र पर आज बना हुआ है। इससे जुड़ा चक्रवाती परिसंचरण फैला हुआ ह। इसके अगले 24 घंटों के दौरान दक्षिण उत्तर प्रदेश और उससे लगे उत्तर मध्यप्रदेश से होते हुए पश्चिम -उत्तर पश्चिम की ओर बढ़ने की संभावना है। मानसून ट्रफ अब श्री गंगानगर, रोहतक, फतेहगढ़, पूर्वोत्तर मध्यप्रदेश और उसके आसपास के कम दबाव वाले क्षेत्र के केंद्र , डालटन गंज, दीघा और वहां से पूर्व – दक्षिण -पूर्व की ओर पूर्वोत्तर बंगाल की खाड़ी तक गुजर रही है। ट्रफ , उत्तर पूर्व अरब सागर और उससे सटे सौरा के चक्रवाती परिसंचरण से लेकर पूर्वोत्तर मध्यप्रदेश व आसपास के कम दबाव के क्षेत्र से जुड़े चक्रवाती परिसंचरण तक, दक्षिण गुजरात और पश्चिम मध्यप्रदेश के ऊपर बना हुआ है। पश्चिमी विक्षोभ , मध्य क्षोभ मंडल की पछुआ हवाओं में एक ट्रफ के रूप में गुजर रहा है। उत्तर हरियाणा और उसके आसपास तथा, दक्षिण -पश्चिम बांग्ला देश और उसके आसपास एक ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है।
पूर्वानुमान – मौसम केंद्र ने दमोह और टीकमगढ़ जिलों में कहीं -कहीं अत्यधिक भारी वर्षा होने के रेड अलर्ट जारी किया है। जबकि रायसेन, गुना, अशोकनगर, ग्वालियर , दतिया , भिंड , नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, पन्ना , सागर, छतरपुर, निवाड़ी और पांढुर्ना जिलों में कहीं -कहीं अति भारी वर्षा का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं विदिशा , सीहोर, राजगढ़, नर्मदापुरम, बैतूल, आगर, शिवपुरी, मुरैना, सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, उमरिया , डिंडोरी , बालाघाट और मैहर , कटनी, जबलपुर, सिवनी , मंडला जिलों में कहीं -कहीं भारी वर्षा का येलो अलर्ट जारी किया गया है। अधिक वर्षा वाले इन जिलों में झंझावात / वज्रपात और झोंकेदार हवाएं ( 30 -40 किमी / घंटा ) चलने का भी अनुमान है।
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

