Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

मध्यप्रदेश के 11 जिलों में अत्यधिक भारी वर्षा का रेड अलर्ट जारी

17 जुलाई 2025, इंदौर: मध्यप्रदेश के 11 जिलों में अत्यधिक भारी वर्षा का रेड अलर्ट जारी – मौसम केंद्र, भोपाल से मिली जानकारी के अनुसार पिछले  24  घंटों  के दौरान, मध्यप्रदेश  के इंदौर,  नर्मदा पुरम, उज्जैन  संभागों के जिलों में  कुछ स्थानों  पर; भोपाल, चंबल, जबलपुर, सागर संभागों के जिलों में  अनेक स्थानों पर;ग्वालियर , रीवा, शहडोल संभागों के जिलों में अधिकांश स्थानों पर  वर्षा दर्ज़ की गई एवं शेष सभी संभागों के जिलों में मौसम  मुख्यतः शुष्क रहा।

वर्षा के प्रमुख आंकड़े ( मि मी में ) –  नईगढ़ी 252.0, मऊगंज 224.0, भानपुरा 215.4, हनुमना 212.0, बरहाई 202.0, चितरंगी  146.2, डिंडोरी  135.1,  सेमरिया  130.0, सिंहावल 125.2, रायपुर कर्चुलियान  125.0, मझौली 123.0, रीवा- हुजूर 121.0, कु समी 120.0,  ब्योहारी 118.0, रामपुर 114.0, शाहपुरा डिंडोरी  110.0, मनगवां 110.0, देवसर 105.4, सरई 98.8,  बीरसिंह पुर 90.0, नरवर 84.0, माड़ा 83.0, टि मरनी 82.4, सिंगरौली 80.6,  त्योंथर  80.0,  जयसिंह नगर 80.0, चुरहट 80.0, सीधी 77.2, गोह पारु  73.0, रहटगाँव 72.0, करेरा 70.0, हरदा 66.0, जयतपुर 66.0,  वारा सिवनी 65.3, मानपुर 62.4, अटेर 58.0, रीवा-शहर 57.8,  स्ली मानाबाद 57.0, बड़ौदा 54.0, बि लासपुर 52.4, मोहगांव 52.3, सि वनी मालवा 52.0, डबरा 50.2, भिंड  50.0, पाली 48.6,  नर्मदा पुरम 46.2, श्यामपुर 45.0, करकेली 44.8,  दतिया  43.4, पाटन 43.3, घाटीगांव 43.1, नौरोजाबाद 42.6, अमरपुर 42.0, गोरमी 41.0, रीठी 41.0, सिरमौर 40.0, मझगांव 39.4, चाचौड़ा 39.0, बिलहरी39.0, बड़वारा 38.0, गुढ़ 38.0, बुधनी 37.5, जबलपुर 35.8, झाबुआ 35.6, रामपुर बाघेलान 34.8, खातेगांव 34.0, रायपुरा 34.0, समनापुर 33.0,  उमरिया पान 32.4, ढीमरखेड़ा 32.0, बिजुरी31.6, मैहर 31.2,  चंदिया  31.2,  उमरिया  31.2, ओरछा 31.0,  पृथ्वीपुर 30.0, पवई 30.0, ग्वालियर  28.6, पुष्प राजगढ़ 28.4, नागौद 28.2, जतारा 28.0, मझौली 27.8, बरेला 27.2, रांझी 26.6,नारायणगंज 26.2, कयामपुर 26.0, अलीपुर 26.0, बेनीबारी 25.2, जवा 25.0  और  सोहागपुर-शहडोल में  25.0  मिमी  वर्षा दर्ज़ की गई।  मऊगंज और  मंदसौर  जिलों में अत्यधिक भारी वर्षा ,- सीधी, सिंगरौली, डिंडोरी , रीवा और  शहडोल जिलों में अति भारी वर्षा  तथा  सतना, बालाघाट, शिवपुरी और  हरदा जिलों में भारी वर्षा दर्ज़ की गई। 1 जून से 17 जुलाई तक दीर्घावधि औसत से मप्र में 67 % अधिक वर्षा हुई है।  पूर्वी मप्र में औसत से 84  % तथा पश्चिमी मप्र में औसत से 51 % अधिक वर्षा हुई है।

मौसमी परिस्थितियां –  मानसून  ट्रफ  मध्य समुद्र तल पर बीकानेर, दतिया,  दक्षिण पूर्वी  उत्तर प्रदेश  पर बने डिप्रेशन के केंद्र  डेहरी, पुरलिया , दीघा से होकर  पूर्व -दक्षिण पूर्व की ओर उत्तर – पूर्वी  बंगाल की खाड़ी तक विस्तृत है।  डिप्रेशन , दक्षिण – पूर्वी  उत्तर प्रदेश  पर अवस्थित है। अगले 2 दिनों के दौरान इसके  दक्षिण   उत्तर प्रदेश और उससे सटे  उत्तरी मध्य प्रदेश  से होते  हुए  पश्चिम — उत्तर पश्चिम  की ओर बढ़ने की संभावना है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

पूर्वानुमान – मौसम केंद्र ने ग्वालियर, दतिया , भिंड , मुरैना , रीवा, मऊगंज, सतना,  पन्ना , छतरपुर, टीकमगढ़ और  निवाड़ी जिलों में कहीं -कहीं झंझावात / वज्रपात के साथ अत्यधिक भारी वर्षा का रेड अलर्ट जारी किया है।  जबकि मंदसौर, नीमच, गुना,श्योपुरकलां ,अशोकनगर, शि वपुरी,  सिंगरौली  , सीधी, शहडोल,  उमरिया , कटनी, जबलपुर, मंडला, दमोह, सागर और  मैहर जिलों में अति भारी वर्षा की चेतावनी के साथ ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं विदिशा , रायसेन, राजगढ़, रतलाम,  उज्जैन , देवास, शाजापुर, आगर,  नरसिंहपुर , अनुपपुर और डिंडोरी जिलों में कहीं -कहीं भारी वर्षा होने का अनुमान है। प्रदेश के शेष जिलों में अनेक /अधिकांश स्थानों पर  वर्षा  या गरज चमक
के साथ  बौछारें पड़ेंगी।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम, व्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.global-agriculture.com