राज्य कृषि समाचार (State News)

देवास जिले में आजीविका मिशन के समूहों द्वारा गेहूं का रिकॉर्ड उपार्जन

12 मई 2025, देवास: देवास जिले में आजीविका मिशन के समूहों द्वारा गेहूं का रिकॉर्ड उपार्जन – देवास जिले में स्व सहायता समूह की महिलाओं द्वारा गेहूं उपार्जन का कार्य किया जा रहा है। जिले में स्व सहायता समूह की महिलाओं द्वारा संचालित 10 गेहूं उपार्जन केंद्रों पर अब तक 02 लाख 54 हजार 378 क्विंटल से अधिक की खरीदी की जा चुकी है। जो समूह द्वारा की गई अब तक कि रिकॉर्ड खरीदी है। जिला उपार्जन समिति ने इस वर्ष 10 समूहों को उपार्जन कार्य के लिए चयन किया।

डीपीएम सुश्री शीला शुक्ला ने बताया कि इन समूहों ने निर्धारित मानदंडों का पालन करते हुए कुल 4273 किसानों से खरीदी की है। सभी खरीदी वेयरहाउस सायलो स्तर पर की गई। इस कार्य के लिए समूह को 80 से 85 लाख अनुमानित कमीशन प्राप्त होगा। जिसमें से मजदूरी एवं अन्य खर्च काटने के बाद प्रति समूह को अपनी खरीदी अनुसार 3 से 4 लाख रुपए तक की आय प्राप्त हो सकेगी। समूह की यह आय सिर्फ दो माह की मेहनत में प्राप्त हुई है।

उल्लेखनीय है कि राज्य शासन ने पॉलिसी जारी कर आजीविका मिशन के महिला समूहों को उपार्जन के कार्य में संलग्न करने के निर्देश दिए थे। गत 4 वर्षो में महिला समूहों ने इस कार्य को चुनौती के रूप में लेते हुए बेहतर प्रदर्शन किया है। लेकिन इस वर्ष रिकार्ड खरीदी कर बेहतर प्रदर्शन किया है। ज़िला प्रशासन का मानना है कि इस कार्य से महिला सशक्तिकरण के प्रयासो को गति मिलेगी। इस प्रयास से जहां महिला समूह को कमीशन के रूप में बेहतर आय अर्जित होगी, वही महिलाओं की निर्णय क्षमता में वृद्धि होगी।

शासन की मंशा महिलाओं के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा करने की रही है। इन प्रयासों से महिलाओं को समाज में निर्णायक भूमिका के लिए तैयार किया जा रहा है। समूह महिलाओं द्वारा गेहूं उपार्जन केंद्र का संचालन करना, इसी भावना की अभिव्यक्ति है। जिला प्रशासन द्वारा सौंपे गए कार्य से समूह महिलाएं उत्साहित हैं। जिले के श्री राम  स्वयं  सहायता समूह ग्राम छतरपुरा विकासखंड बागली के द्वारा सबसे अधिक 40,607 क्विंटल  गेहूं  खरीदी की।  श्रीमती बबीता पाटीदार प्रबंधक दीदी द्वारा बताया कि समूह द्वारा सबसे अधिक खरीदी की है और हमारे केंद्र पर बिना किसी परेशानी के खरीदी हुई है। केन्द्र के सभी किसानों का भुगतान भी समय पर हो गया है।

Advertisement
Advertisement
Advertisements
Advertisement
Advertisement

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्रामव्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

Advertisement
Advertisement

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.en.krishakjagat.org

Advertisements
Advertisement
Advertisement