Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

देवास कलेक्टर ने किया गेहूं उपार्जन कार्य का अवलोकन

28 मार्च 2023, देवास: देवास कलेक्टर ने किया गेहूं उपार्जन कार्य का अवलोकन – देवास जिले में 25 मार्च से गेहूं चना एवं सरसों का उपार्जन कार्य प्रारंभ हुआ। कलेक्टर श्री ऋषव गुप्ता ने ग्राम सिया के अडानी लॉजिस्टिक सायलो केंद्र, आदिनाथ वेयरहाउस टोंकखुर्द तथा जयदेव वेयरहाउस कलमा उपार्जन केंद्र का निरीक्षण किया। कलेक्टर श्री गुप्ता ने सायलो केंद्र पर आए किसानों का पुष्प माला पहनाकर स्वागत किया मिठाई खिलाई एवं उपार्जन कार्य को मुहूर्त में प्रारंभ किया। कलेक्टर ने उपार्जन केंद्र के अवलोकन के दौरान संबंधितों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस मौके पर खाद्य अधिकारी श्रीमती शालू वर्मा सहित अन्य संबंधित उपस्थित थे।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री गुप्ता ने कहा कि गेहूं उपार्जन केंद्र पर किसानों को परेशानी न आए, इसका विशेष ध्यान रखें। उन्होंने पर्याप्त मात्रा में बारदान का स्टॉक रखने, साइन बोर्ड, बोरे सिलाई के लिए अतिरिक्त मशीन, वजन मशीन अन्य तैयारियों के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि केंद्रों पर आने वाले प्रत्येक ट्रॉली पर रेडियम वाले नंबर (स्टीकर) लगाये जाएं। उपार्जन केंद्रों पर किसानों के लिए पेयजल, छाया एवं शौचालय की उचित व्यवस्था करें । उन्होंने कहा कि उपार्जन केंद्रों पर जरूरत अनुसार हम्माल रखें। जैसे ही गेहूं की तुलाई हो इसके भंडारण की भी प्रक्रिया प्रारंभ कर दें, जिससे अन्य परेशानियां न आने पाएं । इस दौरान कलेक्टर श्री गुप्ता ने किसानों से चर्चा भी की।

उल्लेखनीय है कि 25 मार्च से देवास जिले में भी गेहूं, चना एवं सरसों का उपार्जन कार्य प्रारंभ हो गया । इसके लिए जिले में 136 उपार्जन केंद्र बनाए गए हैं तथा जिले में 2 लाख 50 हजार मीट्रिक टन गेहूं खरीदी का लक्ष्य रखा गया है। देवास के निकट ग्राम सिया में अडानी लॉजेस्टिक सायलो केंद्र है, जिसकी क्षमता 50 हजार मीट्रिक टन हैं। साथ ही यह भी बताया गया कि जिले के उपार्जन केंद्रों पर 500 से 1000 किसान आएंगे। जिनसे गेहूं खरीदा जाएगा। सायलो केंद्र पर दो स्व सहायता समूह की महिलाएं भी कार्य कर रही है। जिले में 11 स्व सहायता समूह की टीमें उपार्जन केंद्रों पर कार्य कर रही है।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

महत्वपूर्ण खबर: बीटी कॉटन की नई दरें निर्धारित, अधिसूचना जारी

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्राम )