रतलाम : कृषकों को उर्वरकों का समुचित एवं अनुशंसित उपयोग करने की सलाह
23 अक्टूबर 2026, रतलाम: रतलाम : कृषकों को उर्वरकों का समुचित एवं अनुशंसित उपयोग करने की सलाह – उप संचालक किसान कल्याण तथा कृषि विकास श्री भगवान सिंह अर्गल ने बताया कि रतलाम जिले मे रबी फसलों की बुवाई को ध्यान में रखते हुयें समस्त कृषकों को उर्वरक का समुचित एवं अनुशंसित उपयोग करने की सलाह दी जाती है।
कृषक उर्वरक का उपयोग मृदा परीक्षण रिपोर्ट, फसल एवं मृदा उर्वरता के अनुसार नाइट्रोजन, फास्फोरस, पोटाश तथा सूक्ष्म पोषक तत्वों का उपयोग करें। वर्तमान मे जिले में यूरिया 7406.335 मीट्रिक टन, एनपीके 6874.895 मीट्रिक टन, एसएसपी 5907.60 मीट्रिक टन, डीएपी 2525.10 मीट्रिक टन तथा एमओपी 775.325 मीट्रिक टन उर्वरक पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है।
उर्वरक वितरण ई-विकास प्रणाली द्वारा किया जा रहा है, जिसके अंतर्गत ऐसे किसान जिनकी फार्मर आई डी बनी हुई है। सामान्य व्यवस्था अनुसार ई-टोकन जनरेशन लॉगिन विकल्प के माध्यम से टोकन जनरेट कर सकते है। अक्षम, वृद्ध तथा महिला कृषक अन्य किसी व्यक्ति को अधिकृत कर ई-विकास पोर्टल पर टोकन जनरेट करने के उपरांत उर्वरक प्राप्त कर सकते हैं । जिले के समस्त किसानों से अपील की जाती है कि वे उर्वरक का अनुशंसित मात्रा से अधिक उपयोग न करें एवं मृदा स्वास्थ्य तथा फसल उत्पादकता बनाये रखने में सहयोग करें।
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture


