रतलाम: किसानों को कम पानी वाली फसलों की बुआई करने की सलाह
14 अक्टूबर 2026, रतलाम: रतलाम: किसानों को कम पानी वाली फसलों की बुआई करने की सलाह – उप संचालक किसान कल्याण तथा कृषि विकास श्री भगवान सिंह अर्गल ने बताया कि जिले में इस वर्ष सामान्य वर्षा 918 mm की तुलना में मात्र 591 mm वर्षा हुई है। जिससे तालाबों एवं बैराज में जल का भराव 50 प्रतिशत से भी कम हुआ है। ऐसी परिस्थिति में फसलों की सिंचाई के लिए पर्याप्त मात्रा में जल उपलब्ध नहीं हो पाएगा।
जिले के किसानों को सलाह दी जाती है कि सोयाबीन की फसल कटने के बाद मृदा में उपलब्ध नमी का उपयोग करने के लिए जल्दी से जल्दी खेत तैयार कर सरसों, चना, मसूर एवं अलसी आदि फसलों की बुआई करें। कृषकों के पास स्वयं का जल स्त्रोत पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध होने पर ही गेहूं फसल की बुआई करें।
गेहूं फसल में कम पानी चाहने वाली किस्में जैसे हर्षिता, GW-513, HI-1655, HI-1605, HI-1544 आदि किस्मों की बुवाई करें। पानी की कमी को देखते हुए कृषकों को सलाह दी जाती है कि फ्लड सिंचाई के स्थान पर ड्रिप एवं स्प्रिंकलर से सिंचाई करें।
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture


