राजगढ़ : 20 अगस्त से “हर किसान, हर घर, हर खेत खाद अभियान” का होगा शुभारंभ
20 अगस्त 2026, राजगढ़: राजगढ़ : 20 अगस्त से “हर किसान, हर घर, हर खेत खाद अभियान” का होगा शुभारंभ – प्रदेश में किसानों की आवश्यकता के अनुरूप रासायनिक उर्वरकों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित है। किसानों को समय पर एवं सुगमता से उर्वरक उपलब्ध कराने के उद्देश्य से उर्वरक वितरण को अभियान के रूप में संचालित किया जा रहा है। आगामी रबी सीजन के लिए किसानों को इसी माह से अग्रिम रूप से उर्वरक उपलब्ध कराने की कार्ययोजना भी तैयार की गई है। भारत सरकार के आई एफ एम एस पोर्टल एवं प्रदेश के उर्वरक विक्रेताओं के स्टॉक का मिलान करने के लिए 14 अगस्त की शाम 7 बजे से उर्वरक विक्रय अस्थायी रूप से बंद किया गया है। 15 एवं 16 अगस्त को अवकाश के दौरान स्टॉक मिलान का कार्य तेजी से किया गया। सोमवार, 17 अगस्त से उर्वरक विक्रय पुनः प्रारंभ किया गया। किसानों को उनकी आवश्यकता के अनुसार पर्याप्त मात्रा में उर्वरक उपलब्ध कराया जाएगा।
20 अगस्त से “हर किसान, हर घर, हर खेत खाद अभियान” – रबी सीजन के लिए किसानों को समय पर उर्वरक उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 20 अगस्त से “हर किसान, हर घर, हर खेत खाद अभियान” प्रारंभ किया जा रहा है। अभियान के माध्यम से रबी फसलों के लिए आवश्यक उर्वरक की उपलब्धता इसी माह से सुनिश्चित की जाएगी, जिससे किसानों को समय पर खाद प्राप्त हो सके।
प्रदेश में उर्वरकों की पर्याप्त उपलब्धता – यूरिया 1 अप्रैल 2026 से अब तक प्रदेश में यूरिया की कुल उपलब्धता 17.04 लाख मीट्रिक टन रही है। इसमें से 12.83 लाख मीट्रिक टन का उठाव किसानों द्वारा किया जा चुका है। वर्तमान में 4.21 लाख मीट्रिक टन यूरिया उपलब्ध है। पिछले वर्ष इसी अवधि में यूरिया की उपलब्धता 1.60 लाख मीट्रिक टन थी। डीएपी एवं एनपीके 1 अप्रैल 2026 से अब तक डीएपी एवं एनपीके की कुल उपलब्धता 11.20 लाख मीट्रिक टन रही है। इसमें से 7.09 लाख मीट्रिक टन का उठाव किसानों द्वारा किया जा चुका है। वर्तमान में 4.10 लाख मीट्रिक टन डीएपी एवं एनपीके उपलब्ध है, जबकि पिछले वर्ष इसी अवधि में उपलब्धता 3.00 लाख मीट्रिक टन थी। एसएसपी प्रदेश में 1 अप्रैल 2026 से अब तक एसएसपी की कुल उपलब्धता 6.78 लाख मीट्रिक टन रही है। इसमें से 3.61 लाख मीट्रिक टन का उठाव किसानों द्वारा किया जा चुका है तथा वर्तमान में 3.17 लाख मीट्रिक टन एसएसपी उपलब्ध है।
राजगढ़ जिले में 42,449.517 मीट्रिक टन उर्वरक उपलब्ध – जिले में किसानों की आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए विभिन्न उर्वरकों का पर्याप्त भंडारण उपलब्ध है। वर्तमान में जिले में कुल 42,449.517 मीट्रिक टन उर्वरक उपलब्ध है। जिनमें उर्वरक यूरिया उपलब्ध मात्रा 23,460.586 मीट्रिक टन, डीएपी उपलब्ध मात्रा 2,981.750 मीट्रिक टन, एनपीके उपलब्ध मात्रा 7,981.076 मीट्रिक टन, एसएसपी उपलब्ध मात्रा 7,810.405 मीट्रिक टन, एमओपी उपलब्ध मात्रा 215.700 मीट्रिक टन, कुल उपलब्ध मात्रा 42,449.517 मीट्रिक टन हैं।
जिले में किसानों को उनकी आवश्यकता के अनुसार उर्वरक सुगमता से उपलब्ध कराने के लिए भंडारण एवं वितरण व्यवस्था की सतत निगरानी की जा रही है। उर्वरक विक्रेताओं के स्टॉक का नियमित मिलान एवं निगरानी की जा रही है, ताकि किसानों को वितरण में किसी प्रकार की कठिनाई न हो। किसानों से अपील है कि वे आवश्यकता के अनुसार ही उर्वरक प्राप्त करें तथा कृषि विशेषज्ञों की अनुशंसा के अनुसार संतुलित एवं निर्धारित मात्रा में उर्वरक का उपयोग करें।प्रदेश एवं राजगढ़ जिले में पर्याप्त उर्वरक उपलब्धता के साथ आगामी रबी सीजन के लिए भी किसानों को समय पर उर्वरक उपलब्ध कराने की समुचित व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं।
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

