राजस्थान: अजमेर की प्रगतिशील महिला किसान आधुनिक खेती सीखने अंतरराज्यीय भ्रमण पर रवाना
10 मार्च 2026, जयपुर: राजस्थान: अजमेर की प्रगतिशील महिला किसान आधुनिक खेती सीखने अंतरराज्यीय भ्रमण पर रवाना – आत्मा योजना के अन्तर्गत अजमेर जिले के महिला कृषकों का दल अन्तर्राज्यीय कृषक भ्रमण के लिए सोमवार को रवाना हुआ। योजनान्तर्गत कृषि एवं सम्बद्ध क्षेत्र से जुड़ी नई तकनीक एवं अनुसंधान को जिले के किसानों तक पहुंचाने के उद्देश्य से अजमेर जिले की विभिन्न पंचायत समितियों से चुनिन्दा प्रगतिशील कृषकों को अन्तराराज्यीय कृषक भ्रमण गतिविधि के दौरान राज्य के कृषि विज्ञान केन्द्र राजसमंद, एमपीयूएटी उदयपुर, केवीके बडगांव, एआरएसएस, केवीके प्रतापगढ़, केवीके चित्तौढगढ़, केवीके भीलवाडा एवं प्रगतिशील कृषकों आदि के यहाँ अवलोकन कराया जाएगा।
कृषक उन्नत बीज-किस्म, जल एवं मृदा संरक्षण, संतुलित उर्वरक एवं कीटनाशी उपयोग, समेकित खेती प्रणाली, जैविक खेती, संरक्षित खेती, उद्यानिकी, डेयरी एवं पशुपालन इत्यादि से जुड़ी गतिविधियों को जानने का प्रयास करेंगे।
कृषक भ्रमण दल को उप निदेशक कृषि एवं पदेन परियोजना निदेशक आत्मा श्रीमती उषा चितारा द्वारा भ्रमण प्रभारी रामेश्वर लाल गेना सहायक कृषि अधिकारी, टिकावडा एवं सहप्रभारी चेना राम डुकिया कृषि पर्यवेक्षक कालेसरा के साथ हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। मौके पर विभाग के उप परियोजना निदेशक आत्मा पूजा दोताणियाँ एवं अभयराज दुलारा सहायक कृषि अधिकारी श्रीनगर मौजूद थे।
आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

