Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

राजस्थान: दलहन-तिलहन खरीद अवधि 15 दिन बढ़ी, प्रभावित किसानों को अब 22 अप्रैल तक मौका

14 अप्रैल 2026, हनुमानगढ़: राजस्थान: दलहन-तिलहन खरीद अवधि 15 दिन बढ़ी, प्रभावित किसानों को अब 22 अप्रैल तक मौका – राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले में रबी 2026-27 के तहत समर्थन मूल्य पर दलहन एवं तिलहन की खरीद के लिए स्वीकृत 25 केंद्रों पर खरीद कार्य प्रारंभ किया है, लेकिन वर्तमान में व्यवस्थापकों की राज्यव्यापी हड़ताल के कारण ग्राम सेवा सहकारी समितियों के इन केंद्रों पर सरसों व चना खरीद प्रभावित हुई है।

 किसानों को राहत: 22 अप्रैल तक बढ़ाई गई अवधि
उप रजिस्ट्रार सहकारी समितियां श्री अमीलाल सहारण ने बताया कि राज्य स्तर पर व्यवस्थापक यूनियन से लगातार वार्ता की जा रही है। इसी क्रम में 9 अप्रैल, 2026 को राजफैड जयपुर के प्रबंध निदेशक द्वारा वीसी के माध्यम से निर्देश दिए गए कि जिन किसानों की खरीद हड़ताल के कारण प्रभावित हुई है, उन्हें 15 दिन की अतिरिक्त अवधि दी जाए। इसके तहत अब ऐसे किसानों की खरीद अवधि बढ़ाकर 22 अप्रैल, 2026 तक कर दी गई है।

राज्य सरकार ने किसान हित को सर्वोपरि रखते हुए यह निर्णय लिया है, ताकि किसी भी किसान को नुकसान न उठाना पड़े। जिला स्तर पर भी व्यवस्थापक संघ के पदाधिकारियों से लगातार संवाद किया जा रहा है, जिससे जल्द ही खरीद व्यवस्था को पुनः सुचारू किया जा सके। उन्होंने किसानों एवं किसान संगठनों से अपील की है कि वे इस दौरान सहयोग बनाए रखें।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें