Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

राजस्थान: सरसों-चना की MSP पर खरीद 25 मार्च से होगी शुरू  

17 मार्च 2026, जयपुर: राजस्थान: सरसों-चना की MSP पर खरीद 25 मार्च से होगी शुरू  – राजस्थान स्टेट एग्रीकल्चरल मार्केटिंग फेडरेशन लिमिटेड (राजफैड) के अनुसार खैरथल-तिजारा जिले में सरसों एवं चना की न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीद शीघ्र प्रारम्भ की जाएगी। इसके लिए किसानों का ऑनलाइन पंजीयन 15 मार्च से प्रारम्भ होगा तथा खरीद कार्य 25 मार्च से शुरू किया जाएगा।

जिले में समर्थन मूल्य पर खरीद के लिए खैरथल मंडी परिसर, तिजारा मंडी परिसर, गंगापुरी जीएसएस, गुणसार जीएसएस तथा उजौली जीएसएस को खरीद केंद्र के रूप में प्रस्तावित किया गया है। सरकार द्वारा सरसों का न्यूनतम समर्थन मूल्य 6200 रुपये प्रति क्विंटल तथा चना का न्यूनतम समर्थन मूल्य 5875 रुपये प्रति क्विंटल घोषित किया गया है।

उप रजिस्ट्रार, सहकारी समितियां ने बताया कि समर्थन मूल्य खरीद की सफल क्रियान्विति के लिए सभी आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं। किसान स्वयं QR कोड स्कैन कर या ई-मित्र केंद्र के माध्यम से ऑनलाइन पंजीयन कर सकेंगे। खरीद प्रक्रिया आधार आधारित बायोमेट्रिक पहचान के माध्यम से ही की जाएगी।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

सहकारिता मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि खरीद केंद्रों पर किसानों की सुविधा के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं। किसानों की सहायता के लिए राजफैड द्वारा कॉल सेंटर नंबर 18001806001 भी स्थापित किया गया है, जिस पर संपर्क कर आवश्यक जानकारी प्राप्त की जा सकती है।   

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture