Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

राजस्थान: विश्व महिला दिवस पर आईआईएमआर ने महिलाओं को दी मक्का की उन्नत खेती की जानकारी

09 मार्च 2026, जयपुर: राजस्थान: विश्व महिला दिवस पर आईआईएमआर ने महिलाओं को दी मक्का की उन्नत खेती की जानकारी – भारतीय मक्का अनुसंधान संस्थान (आईआईएमआर), लुधियाना द्वारा कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय से वित्त पोषित “एथेनॉल उद्योगों के जलग्रहण क्षेत्रों में मक्का उत्पादन में वृद्धि परियोजना” के अंतर्गत विश्व महिला दिवस के अवसर पर मक्का पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर चित्तौड़गढ़ जिले के गंगरार ब्लॉक के जयसिंहपुरा गांव में भारतीय मक्का अनुसंधान संस्थान (IIMR) द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में कृषि क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी और उनके सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिला किसानों को मक्का की उन्नत खेती, प्रसंस्करण (प्रोसेसिंग) तथा मूल्य संवर्धन (वैल्यू एडिशन) की आधुनिक तकनीकों की जानकारी देना था। कार्यक्रम में 20 से अधिक महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम में डॉ. शंकर लाल जाट, संयुक्त निदेशक कृषि (विस्तार) एवं उपनिदेशक उद्यान ने महिलाओं को खेती में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि महिलाएं कृषि कार्य में शत-प्रतिशत योगदान देकर न केवल अपने परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत कर सकती हैं बल्कि महिला सशक्तिकरण को भी बढ़ावा दे सकती हैं। उन्होंने इस प्रकार के कार्यक्रमों की सराहना की।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

इस अवसर पर आईआईएमआर की ओर से चित्तौड़गढ़ जिले में कार्यरत यंग प्रोफेशनल शंकर लाल चौधरी ने महिलाओं की खेती में भागीदारी, मक्का की उन्नत तकनीकों तथा इसके माध्यम से आय बढ़ाने के विभिन्न तरीकों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture