Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

राजस्थान: चित्तौड़गढ़ में उर्वरक विक्रेताओं पर बड़ी कार्रवाई, 81 निरीक्षण, 29 को नोटिस, 4 के लाइसेंस निलंबित  

14 अप्रैल 2026, चित्तौड़गढ़: राजस्थान: चित्तौड़गढ़ में उर्वरक विक्रेताओं पर बड़ी कार्रवाई, 81 निरीक्षण, 29 को नोटिस, 4 के लाइसेंस निलंबित – आयुक्त कृषि एवं जिला प्रशासन के निर्देशानुसार चित्तौड़गढ़ जिले में किसानों को समय पर एवं गुणवत्तापूर्ण उर्वरक उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कृषि विभाग द्वारा विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है। अभियान के तहत यूरिया के डायवर्जन एवं जमाखोरी पर प्रभावी नियंत्रण सुनिश्चित करने के लिए विभागीय दलों द्वारा अधिक विक्रय करने वाले उर्वरक विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण किया जा रहा है।

संयुक्त निदेशक कृषि (विस्तार) डॉ. शंकर लाल जाट के निर्देशन में गठित टीमों द्वारा 11 अप्रैल 2026 से प्रारंभ किए गए इस अभियान के अंतर्गत अब तक कुल 81 उर्वरक विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया है। निरीक्षण के दौरान विभिन्न अनियमितताएं पाए जाने पर 29 विक्रेताओं को कारण बताओ नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा गया है।

अभियान के दौरान 5 उर्वरक विक्रेताओं के यहां उर्वरक विक्रय पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाई गई। साथ ही मूल्य सूची प्रदर्शित नहीं करने, स्टॉक की जानकारी का उचित प्रदर्शन नहीं करने एवं अभिलेख संधारण में कमी पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों की अनुशंसा के आधार पर 4 फर्मों के उर्वरक अनुज्ञापत्र निलंबित किए गए हैं।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile

निलंबित फर्मों में मैसर्स दीपक ट्रेडर्स, सारण (गंगरार), एस.के. क्रॉप, बस्सी, मैसर्स गट्याणी एंड कम्पनी, पुराना बस स्टेण्ड (बेगूं) एवं मैसर्स कालिका खाद बीज भंडार, जवाहर नगर (आकोला) शामिल हैं।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture