Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

राजस्थान: आईआईएमआर द्वारा एक दिवसीय मक्का खेती प्रशिक्षण आयोजित, किसानों को सिखाए उन्नत मक्का उत्पादन के गुर

25 मार्च 2026, जयपुर: राजस्थान: आईआईएमआर द्वारा एक दिवसीय मक्का खेती प्रशिक्षण आयोजित, किसानों को सिखाए उन्नत मक्का उत्पादन के गुर – भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद, नई दिल्ली के अंतर्गत भारतीय मक्का अनुसंधान संस्थान (आईआईएमआर), लुधियाना द्वारा संचालित परियोजना “इथेनॉल उद्योगों के जलग्रहण क्षेत्रों में मक्का उत्पादन में वृद्धि” के तहत आज जिले के राज्यावास एवं कारोई गांव में एक दिवसीय मक्का जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में 120 से अधिक किसानों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर आईआईएमआर के यंग प्रोफेशनल श्री शंकर लाल चौधरी ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि मक्का अब केवल खाद्य फसल नहीं रहकर एक महत्वपूर्ण औद्योगिक फसल के रूप में स्थापित हो चुकी है।

उन्होंने बताया कि वर्तमान में देश में लगभग 10-12 मिलियन टन मक्का का उपयोग इथेनॉल उत्पादन में किया जा रहा है तथा भविष्य में इसकी मांग में और वृद्धि होने की संभावना है। इससे किसानों की आय में वृद्धि होने के साथ-साथ देश की जैव-ईंधन नीति को भी मजबूती मिलेगी।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile
Ad DesktopAd TabletAd Mobile

श्री चौधरी ने किसानों को उन्नत मक्का उत्पादन तकनीकों की जानकारी देते हुए विशेष रूप से संतुलित खाद प्रबंधन एवं वैज्ञानिक सिंचाई पद्धतियों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि मक्का की गुणवत्ता एवं उत्पादकता बढ़ाने में कटाई के बाद प्रबंधन (पोस्ट-हार्वेस्ट मैनेजमेंट) की महत्वपूर्ण भूमिका होती है।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

कार्यक्रम के दौरान किसानों को मक्का फसल में लगने वाले प्रमुख कीटों की पहचान एवं उनके एकीकृत प्रबंधन (आईपीएम) उपायों के बारे में भी विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। कार्यक्रम के अंत में किसानों ने प्रशिक्षण को उपयोगी बताते हुए भविष्य में इस प्रकार के और कार्यक्रम आयोजित करने की अपेक्षा व्यक्त की।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture