Ad DesktopAd TabletAd Mobile
राज्य कृषि समाचार (State News)

राजस्थान: खाद्य मंत्री सुमित गोदारा ने जयपुर में ली बैठक, रबी विपणन 2026-27 में गेहूं खरीद व्यवस्था सुधार पर दिए महत्वपूर्ण निर्देश  

08 अप्रैल 2026, जयपुर: राजस्थान: खाद्य मंत्री सुमित गोदारा ने जयपुर में ली बैठक, रबी विपणन 2026-27 में गेहूं खरीद व्यवस्था सुधार पर दिए महत्वपूर्ण निर्देश – राजस्थान के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री सुमित गोदारा ने सोमवार को मंत्रालय भवन में आयोजित समीक्षा बैठक में कहा कि राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता रबी विपणन सीजन 2026-27 में किसानों को अधिकतम राहत सुनिश्चित करना है। उन्होंने राज्य में गेहूं खरीद की विस्तृत समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से संचालित की जाएं, ताकि किसानों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

बैठक में श्री गोदारा ने विशेष रूप से निर्देशित किया कि सरकारी खरीद केंद्रों पर गेहूं बेचने के लिए किसानों को टाइम स्लॉट बुकिंग की सुविधा सुचारू रूप से क्रियान्वित की जाए। उन्होंने कहा कि इस व्यवस्था में किसी प्रकार का भ्रम या अव्यवस्था नहीं होनी चाहिए। साथ ही उन्होंने स्पष्ट किया कि केवल पंजीकृत किसान स्वयं अथवा जनाधार कार्ड में अंकित उसके परिवार के सदस्य ही गेहूं विक्रय के लिए अधिकृत होंगे, जिससे व्यवस्था में पारदर्शिता बनी रहे।

खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री ने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए कि गत वर्षों की खरीद के आधार पर खरीद केंद्रों पर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की जाए। ज्यादा गेहूं उत्पादन वाले जिलों पर विशेष फोकस किया जाए। उन्होंने यह सुनिश्चित करने के लिए कहा कि सभी केंद्रों पर पर्याप्त मात्रा में बारदाना उपलब्ध रहे, ताकि बारदाने की कमी के कारण खरीद कार्य में किसी प्रकार की बाधा न आए। इसके साथ ही उन्होंने बायोमेट्रिक सत्यापन प्रक्रिया को उचित रूप से से लागू करने के निर्देश दिए, जिससे फर्जीवाड़े की संभावनाओं पर रोक लगाई जा सके।

Ad DesktopAd TabletAd Mobile

बैठक के दौरान गोदारा ने प्रदेश में गेहूं खरीद की सतत निगरानी के लिए विभागीय अधिकारियों की एक विशेष टीम गठित करने के निर्देश दिए। उन्होंने यह भी कहा कि जिन खरीद केंद्रों पर गेहूं की आवक अधिक होने की संभावना है, वहां एक के बजाय एकाधिक एजेंसियों को खरीद कार्य में लगाया जाए, ताकि कार्य सुचारू और तेज गति से संपन्न हो सके। उन्होंने सभी अधिकारियों से समन्वय के साथ कार्य करने का आह्वान करते हुए किसानों के हितों को सर्वोपरि रखने पर जोर दिया।

कृषक जगत को व्हाट्सएप पर फॉलो करें
खेती-किसानी की ताज़ा खबरें, सीधे आपके फ़ोन पर
चैनल फॉलो करें

बैठक में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के शासन सचिव श्री अम्बरीष कुमार ने गेहूं खरीद प्रक्रिया के विभिन्न पहलुओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की। उन्होंने बताया कि गेहूं खरीद की प्रक्रिया को सुदृढ़ करने हेतु निरंतर कार्य किया जा रहा है ताकि किसान सुगमता के साथ गेहूं का बेचान कर सके। उन्होंने बताया कि सभी खरीद केंद्रों पर बारदाना पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है।

बैठक में खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग की अतिरिक्त खाद्य आयुक्त श्रीमती पूनम सागर, वित्तीय सलाहकार श्री बृज भूषण शर्मा, उपायुक्त श्री सुनील पुनिया सहित सभी आला अधिकारी उपस्थित रहे।

आपने उपरोक्त समाचार कृषक जगत वेबसाइट पर पढ़ा: हमसे जुड़ें
> नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़, व्हाट्सएप्प
> कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें
> कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: E-Paper
> कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें: Global Agriculture