राज्य कृषि समाचार (State News)

राजस्थान: आईएचआईटीसी में किसानों को उन्नत तकनीकों का मिलेगा प्रशिक्षण

25 नवंबर 2024, जयपुर: राजस्थान: आईएचआईटीसी में किसानों को उन्नत तकनीकों का मिलेगा प्रशिक्षण – राजस्थान के शासन सचिव (कृषि एवं उद्यानिकी) श्री राजन विशाल ने शुक्रवार को दुर्गापुरा स्थित इंटरनेशनल हॉर्टिकल्चर इनोवेशन एंड ट्रेनिंग सेंटर (आईएचआईटीसी) का दौरा किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि अधिक से अधिक किसानों को उन्नत कृषि तकनीकों का प्रशिक्षण प्रदान किया जाए और प्रशिक्षण में प्रायोगिक गतिविधियों को प्राथमिकता दी जाए।

Advertisement1
Advertisement

श्री राजन विशाल ने संस्थान में फल वृक्ष क्षेत्र, संरक्षित खेती, सब्जी उत्पादन, नर्सरी, और ड्रिप इरिगेशन जैसी गतिविधियों का निरीक्षण किया। साथ ही, संस्थान की साफ-सफाई और रखरखाव में सुधार के लिए दिशा-निर्देश भी दिए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि किसान प्रशिक्षण कार्यक्रमों की संख्या बढ़ाने और एक व्यापक ट्रेनिंग प्लान तैयार करने पर फोकस करें।

हाइड्रोपॉनिक्स प्रणाली की स्थापना की योजना

शासन सचिव ने संस्थान में हाइड्रोपॉनिक्स तकनीक शुरू करने के निर्देश दिए। हाइड्रोपॉनिक्स तकनीक मिट्टी के बजाय पोषक घोल का उपयोग करके पौधों की खेती का एक उन्नत तरीका है, जो छोटे किसानों और वाणिज्यिक उद्देश्यों के लिए लाभकारी साबित हो सकता है।

समन्वित कृषि प्रणाली क्षेत्र का दौरा

इसके बाद श्री राजन विशाल ने श्री कर्ण नरेन्द्र कृषि विश्वविद्यालय के तहत राजस्थान कृषि अनुसंधान संस्थान (दुर्गापुरा) में समन्वित कृषि प्रणाली क्षेत्र का निरीक्षण किया। यह प्रणाली राजस्थान के सिंचित क्षेत्रों के किसानों के लिए डेढ़ हेक्टेयर कृषि जोत पर सालभर पोषण और आय सुनिश्चित करने के उद्देश्य से विकसित की गई है।

Advertisement8
Advertisement

समन्वित कृषि प्रणाली में विभिन्न फसल पद्धतियों, फल-सब्जियों, डेयरी, बकरी पालन, पोल्ट्री, अजोला उत्पादन, वर्मी कम्पोस्ट और गोबर खाद इकाइयों को शामिल किया गया है। मुख्य शस्य वैज्ञानिक डॉ. उम्मेद सिंह ने बताया कि इस प्रणाली से किसानों को पोषण युक्त भोजन और आय के साथ-साथ मृदा स्वास्थ्य सुधारने और उर्वरकों पर निर्भरता घटाने में मदद मिलेगी।

Advertisement8
Advertisement

शोध और योजनाओं पर चर्चा

इस दौरान विश्वविद्यालय के कुलपति श्री बलराज सिंह ने कृषि अनुसंधान योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि दुर्गापुरा में संचालित अनुसंधान परियोजनाएँ किसानों के लिए टिकाऊ और लाभदायक खेती को प्रोत्साहित कर रही हैं।

इस दौरे में आयुक्त उद्यानिकी श्री सुरेश कुमार ओला, अतिरिक्त निदेशक कृषि (रसायन) श्री एच.एस. मीना, संयुक्त निदेशक कृषि (रसायन) श्री अजय कुमार पचौरी, संयुक्त निदेशक उद्यान श्री महेन्द्र कुमार शर्मा, उप निदेशक उद्यान (आईएचआईटीसी) श्री राजेश कुमार गुप्ता सहित अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

Advertisements
Advertisement3
Advertisement

(नवीनतम कृषि समाचार और अपडेट के लिए आप अपने मनपसंद प्लेटफॉर्म पे कृषक जगत से जुड़े – गूगल न्यूज़,  टेलीग्रामव्हाट्सएप्प)

(कृषक जगत अखबार की सदस्यता लेने के लिए यहां क्लिक करें – घर बैठे विस्तृत कृषि पद्धतियों और नई तकनीक के बारे में पढ़ें)

कृषक जगत ई-पेपर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

www.krishakjagat.org/kj_epaper/

कृषक जगत की अंग्रेजी वेबसाइट पर जाने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें:

Advertisement8
Advertisement

www.en.krishakjagat.org

Advertisements
Advertisement5
Advertisement